स्नेहा, नव्या आज में तुम्हे साबूदाने का विणज बनाना सिखाने जा रही हूँ। वैसे तो विणज या केसरिया भात, चावल से बनता है परन्तु में आज इन्हें साबुदानो से बनाने जा रही हूँ जिसका उपयोग व्रत और उपवास में भी किया जा सकता है।
सामग्री:
- साबूदाने – 1 कटोरी
- चीनी – 3/4 कटोरी
- लौंग – 4
- इलाइची हरी – 4
- घी – 2 टी स्पून
- हल्दी – 1/4 टी स्पून
- काजू, बादाम कटे हुए – 1 टेबल स्पून
- नारियल का बूरा – 1 टेबल स्पून
विधि :
- सबसे पहले साबूदाने को पानी से धोकर छान लेंगे ताकि सारा पानी निकल जाये और सात या आठ घंटे तक भीगने देंगे।
- अब एक नॉनस्टिक पैन में घी गरम कर लेंगे और उसमें लौंग, इलाइची का छौंक लगाएंगे। जैसे ही लौंग चटक जाये तो भीगे हुए साबूदाने डाल देंगे और उनको हलके से भून लेंगे।
- अब इसमें 2 टेबल स्पून पानी डालकर 2-3 मिनट तक ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर पका लेंगे।
- अब एक स्पून में साबूदाने लेकर चेक करेंगे और यदि वो पक गए हो तो चीनी डाल कर मिक्स कर लेंगे। जब चीनी पिघल जाये और उसमें बिलकुल पानी नहीं रहे तब गैस बंद कर देंगे और कटे हुए काजू, बादाम, नारियल का बूरा और पीसी हुई इलायची डाल देंगे।
- साबूदाने का विणज बन कर तैयार है। इसे हम व्रत, उपवास में भी खा सकते हैं।
सुझाव:
- साबूदाने ठीक से भीगे हुए होने चाहिए वर्ना चीनी में डालने के बाद सख्त हो जायेंगे।
- 2 इलायची छौंक में डालेंगे और 2 इलायची विणज के बनने के बाद कूट कर डालेंगे।