मंगोडी की राजस्थानी सब्जी [Mangodi Ki Rajasthani Sabji]
स्नेहा/नव्या आज में तुम्हे मंगोड़ी/वड़ीयों की सब्जी कैसे बनाते हैं सिखाने जा रही हूँ। गट्टे की तरह मंगोड़ी की सब्जी भी राजस्थान में घर घर में बनाई जाती है। राजस्थान में मंगोड़ी बनाने के लिए, मूंग की दाल को तीन चार घंटे के लिए भिगोने के बाद उसे मिक्सी में पीस कर उसमे मसाले डाल कर धूप में छोटे छोटे आकार में तोड़ कर सुखा लिया जाता है इसी को मंगोड़ी के नाम से जाना जाता है। इन सूखी हुई मंगोड़ी/वड़ीयों को सब्जी बनाने के लिए आप पूरे साल काम में ले सकते हैं। आजकल इसके पेकेट भी बाज़ार में मिल जाते हैं। आम किराने की दूकान हो या सुपर स्टोर, मंगोड़ी/वड़ीयां आपको पापड वाले सेक्शन में आराम से मिल जायेगी।[…]