राजस्थानी ग्वार-ढोकली [Rajasthani Gwar-Dhokli]

स्नेहा/नव्या आज में तुम्हे हमारे राजस्थान में बनाये जाने वाली ग्वार ढोकली की विधि बताने जा रही हूँ जो बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

सामग्री :

ढोकली के लिए

  • गेहूँ का आटा – 1 कटोरी
  • बेसन – 1 टेबल स्पून
  • हल्दी – 1/4 टीस्पून
  • जीरा – 1/4 टीस्पून
  • नमक – 1/2 टीस्पून
  • बेकिंग पाउडर – 1 चुटकी
  • तेल – 1 टेबल स्पून (मोयन के लिए)
  • पानी आवश्यकता अनुसार

सब्जी के लिए

  • तेल – 2 टेबल स्पून
  • जीरा – 1/4 टी स्पून
  • प्याज़ – 1 (कटा हुआ)
  • ग्वारफली (छोटे टुकड़ो में कटी हुई) – 1/2 kg
  • हल्दी – 1/2 टी स्पून
  • पिसी हुई लाल मिर्च – 1 टी स्पून
  • पिसा हुआ धनिया – 1 टी स्पून
  • नमक – 3/4 टी स्पून
  • लहसुन ( कूटा हुआ ) – 8 कलियां
  • पानी – 3 कटोरी
  • पिसा हुआ अमचूर – 1 टीस्पून

तड़के के लिए

  • तेल – 1 टेबल स्पून
  • जीरा – 1/4 टी स्पून
  • लहसुन – 8 कलियां (कटा हुआ)
  • पिसी हुई लाल मिर्च – 1/2 टी स्पून

विधि:

  1. एक परात में गेहूं का आटा तथा बेसन लेंगे और उसमें जीरा, हल्दी, नमक, बेकिंग पाउडर और तेल डालेंगे और अच्छे से मिला लेंगे और पानी डालकर गूंथ लेंगे।
  2. अब हम इस आटे को 10 मिनट के लिए ढ़ककर रख देंगे।
  3. अब हम आटे की छोटी लोइयां बनाएंगे और उन्हें चपटा कर लेंगे और एक प्लेट में रख लेंगे।
  4. अब एक कूकर में तेल गरम करेंगे और जीरा चटकाएँगे और कटा हुआ प्याज़ डालेंगे ।
  5. जब प्याज़ भुन जाए तब हम हुई ग्वारफली डालेंगे और इस में हल्दी, मिर्च, धनिया, नमक और पिसा हुआ लहसुन और 3 कटोरी पानी डालेंगे ।
  6. जैसे ही पानी में उबाल आये तो जो ढोकली हमने पहले से तैयार कर कर रखी हैं उन्हें भी डालकर कुकर को ढक्कन लगा कर बन्द कर देंगे और तीन सीटी आने देंगे फिर गेस बंद कर देंगे।
  7. जब कूकर ठंडा हो जाए तब उसमे से ग्वार ढोकली को किसी बड़े बर्तन में निकाल लेंगे और उसमे पिसा हुआ अमचूर डालकर मिला लेंगे।
  8. अब हम तड़के के लिए एक पैन में तेल गरम करेंगे और उसमें खूब सारा कटा हुआ लहसुन डालेंगे। जैसे हो लहसुन भूरा हो जाये हम गैस बंद कर देंगे और थोड़ी सी पिसी हुई लाल मिर्च तड़के में डालेंगे और तुरंत ग्वार ढोकली में पलट देंगे।
  9. इसमें कटा हुआ हरा धनिया डाल देंगे।
  10. अब हमारी राजस्थानी ग्वार ढोकली बनकर तैयार है।

सुझाव:

  • इसे कटे हुए प्याज़ और छाछ के साथ परोसें।

2 Comments

Comments are closed.