हरे धनिये की चटनी (राजस्थानी) [Hare Dhaniye Ki Chutney]

स्नेहा / नव्या आज में तुम्हे राजस्थानी स्टाइल में हरे धनिये की चटनी बनाना सिखा रही हूँ।

सामग्री:

  • हरा धनिया – एक बड़ा बाउल/कटोरा
  • जीरा – 1/2 टीस्पून
  • पिसी हुई लाल मिर्च –  1/2 टीस्पून
  • नमक – 1/4 टीस्पून
  • लहसुन – 5-6 कलियाँ
  • पिसा हुआ अमचूर – 1/4 टीस्पून

विधि:

  1. हरे धनिये को साफ़ करके पानी से धोकर काट लेंगे।
  2. अब एक मिक्सी के जार में हरा धनिया, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, नमक, लहसुन और अमचूर डालेंगे और दो टेबल स्पून पानी डालेंगे और गाढ़ी चटनी पीस लेंगे। ज्यादा पानी नही डालेंगे।
  3. अब हरे धनिये की राजस्थानी चटनी बनकर तैयार है इसे हम गर्म गर्म रोठ अथवा गर्म चपाती के साथ परोसेंगे।

सुझाव:

  • इसे खूब सारे घी से चुपड़े गरम फुलकों के साथ परोसें।
  • यदि सिलबट्टे पर पिसी जाए तो और भी अच्छी बनती है।
  • यह चटनी गाढ़ी ही बनती है।
  • यह चटनी बाटी, मक्की के ढोकले, मक्की की रोटी, बाजरे की रोटी, पापड़, खीचिया के साथ भी स्वादिष्ट लगती है।