स्नेहा/नव्या आज में तुम्हे मंगोड़ी/वड़ीयों की सब्जी कैसे बनाते हैं सिखाने जा रही हूँ। गट्टे की तरह मंगोड़ी की सब्जी भी राजस्थान में घर घर में बनाई जाती है। राजस्थान में मंगोड़ी बनाने के लिए, मूंग की दाल को तीन चार घंटे के लिए भिगोने के बाद उसे मिक्सी में पीस कर उसमे मसाले डाल कर धूप में थाली या कपडे पर पर छोटे छोटे आकार में तोड़ कर एक दो दिन तक सुखा लिया जाता है इसी को मंगोड़ी के नाम से जाना जाता है। इन सूखी हुई मंगोड़ी/वड़ीयों को सब्जी बनाने के लिए आप पूरे साल काम में ले सकते हैं। आजकल इसके पेकेट भी बाज़ार में मिल जाते हैं। आम किराने की दूकान हो या सुपर स्टोर, मंगोड़ी/वड़ीयां आपको पापड वाले सेक्शन में आराम से मिल जायेगी। (Click here for English)
मंगोड़ी की सब्जी बनाने की विधि जानने के लिए नीचे क्लिक करें
Click below to watch how to prepare Mangodi ki rajasthani sabji
सामग्री :
- मंगोडी/ मूंग वडी – एक कटोरी (छोटी)
- तेल – 2 टेबल स्पून
- जीरा – 1/4 टी स्पून
- हींग – 1/4 टी स्पून
- सौंफ – 1/4 टी स्पून
- हल्दी – 1/4 टी स्पून
- लालमिर्च – 1.5 टी स्पून
- धनिया – 1.5 टीस्पून
- नमक – 1 टी स्पून या स्वादानुसार
- कसूरी मेथी – 2 टी स्पून
- हरा धनिया कटा हुआ
विधि :
- एक गहरे बर्तन में मूंग वड़ियों को कटोरी के तले की सहायता से कूट कर हम इनके छोटे टुकड़े कर लेंगे।
- एक कटोरी में पानी लेकर उसमे सारे मसाले डालकर उसका पेस्ट बना कर रख लेंगे।
- अब एक पैन में तेल गरम करेंगे और उस में जीरा, हींग, और सौंफ डालेंगे।
- अब इस में वड़ियों का चूरा डालेंगे और हल्का भूरा होने देंगे।
- अब इसमें हम मसालों का पेस्ट डालेंगे और 1 टेबल स्पून पानी डालकर धीमी आंच पर मसाला पकने देंगे।
- जब मसाला पक जाए और तेल तैरने लगे तब हम इस में तीन कटोरी पानी डालेंगे और ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर पकने देंगे।
- पांच मिनिट बाद बाद एक टी स्पून में सब्जी निकाल कर चेक करेंगे कि वड़ियां पकी या नही। यदि नहीं पकी हो तो ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर ही कुछ समय और पकाएंगे।
- अब इस में कसूरी मेथी और हरा धनिया डालेंगे।
- अब हमारी मंगोडी की सब्जी बनकर तैयार हैं। इसे गरम गरम फुल्के, कटे हुए प्याज और छाछ के साथ इसका आनंद लें।
Mangodi Ki Rajasthani Sabji
Ingredients:
- Mangodi / Moong Wadi – 1 Bowl (Small)
- Refined Oil- 2 Tbsp
- Jeera / Cumin – 1/4 tsp
- Heeng / Asafoetida – 1/4 tsp
- Saunf / Fennel – 1/4 tsp
- Haldi / Turmeric – 1/4 tsp
- Lal Mirch / Red Chili Pwd – 1.5 tsp
- Dhania / Coriander Pwd- 1.5 tsp
- Salt – 1 tsp or according to taste
- Kasoori Methi – 2 tsp
- Chopped Coriander / Cilantro
Method:
- Take mangodi in deep vessel and slightly pound them with the help of back side of any katori.
- Take a bowl and add 2 tbsp of water alongwith all the masalas and make a paste of it. Keep it aside.
- Now heat oil in a pan and add jeera, saunf and heeng to it.
- Put the pounded mangodiyan/vadiyan and fry it for few seconds till they are slightly brown in color.
- Now add the masalas and some water and let it cook for sometime till the oil starts to seperates.
- Now add 3 cups of water to it and bring to boil .
- Cover the pan and let it simmer for about 5 minutes.
- Take a spoonful and check if the mangodi is cooked or not, it should be soft in texture. If it’s not yet cooked, let it simmer for some more time.
- Add crushed kasoori methi along chopped green coriander. The sabji is now ready.
- Relish with hot paranthas or chapatis, chopped onions and a glass of buttermilk.