ग्वारफली की राजस्थानी सब्जी [Gwaarfali ki Sabzi – Rajasthani]

स्नेहा आज मैंने तुहारी पसंद की ग्वारफली की सब्जी बनायी है, वैसे तो यह तरी वाली और सूखी दोनों तरह बनती है मगर तुम्हे चूंकि फरकी (सूखी) ग्वारफली पसंद है इसीलिए मैंने आज विशेषकर बनायी है। हालांकि अभी इसका सीजन नही है पर आज मार्केट में मुझे दिखी तो मैंने तुरंत खरीद ली क्योंकि मुझे पता है कि तुम्हे यह सब्जी कितनी पसंद है।(Click here for English)
इसकी विधि इस प्रकार से है:-

सामग्री:

  • ग्वारफली – 1/2 kg
  • तेल – 2 टेबल स्पून
  • जीरा – 1/4 टीस्पून
  • हल्दी – 1/4 टीस्पून
  • लाल मिर्च – 1.5 टीस्पून
  • धनिया – 1.5टीस्पून
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • लहसुन (मोटा कटा हुआ) – 4 कलियाँ
  • लहसुन पेस्ट – 2 टीस्पून
  • अमचूर – 1/4 टीस्पून

विधि :

  1. ग्वारफली को पानी से धोकर कपड़े से पोंछ लेंगे
  2. उसके दोनों तरफ के किनारे और रेशा हो तो उसे हटा कर छोटे टुकड़ो में काट लेंगे
  3. अब एक कड़ाही में तेल डाल कर गरम करेंगे और जीरा एवं कटा हुआ लहसुन डालकर भून लेंगे
  4. अब इसमें कटी हुई ग्वारफली डालेंगे और दो तीन मिनट तक हल्की आंच पर भूनेंगें
  5. अब इस में हल्दी, मिर्च, धनिया, नमक और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएंगे और 3/4 कटोरी पानी डालकर ढक देंगे और 7/8 मिनट तक धीमी आंच पर पकने देंगे
  6. बीच में एक बार चेक करलें कि ग्वारफली पक गयी या नही। यदि नहीं तो थोड़ी देर और पकने देंगे।
  7. जब ग्वारफली पक जाए और तेल तैरने लगे तब गैस बंद कर देंगे और अमचूर मिला देंगे।
  8. अब ग्वारफली की सब्जी बनकर तैयार है इसे गरमा गरम फुलकों या बाजरी की रोटी के साथ परोसेंगे
    और साथ में छाछ भी हो तो उत्तम।

सुझाव:

  • इसमें मसाले और लहसुन अधिक डलता है ।
  • पकाते समय यह ध्यान रहे कि ग्वारफली नरम तो हो जाये पर बहुत ज्यादा न उबल जाये।

Gwaarfali ki Sabzi – Rajasthani

Ingredients:

  • Gwarfali/cluster beans – 1/2 kg
  • Cooking oil – 2 table spoon
  • Jeera – 1/4 tsp
  • Haldi – 1/4 tsp
  • Mirch – 1.5 tsp
  • Dhaniya – 1.5 tsp
  • Salt – as per taste
  • Garlic cloves (minced) – 4 cloves
  • Garlic paste – 2 tsp
  • Amchoor – 1/4 tsp

Method:

  1. Wash the Gwarfalis with water. Pat them dry and remove the edges and strings.
  2. Cut each Gwarfali into small pieces
  3. Heat oil in a pan. Add jeera and chopped garlic.
  4. Add chopped Gwarfali and stir fry for 3 to 4 minutes.
  5. Add all the masalas and garlic paste and let it cook till the oil starts to separate.
  6. Add 3/4 cup of water, cover the pan and let it cook on a low flame for 7 to 8 minutes.
  7. After the gwarfalis get soft and properly cooked, switch off the gas. Now add amchoor to it.
  8. The sabji is now ready. Serve it with ghee smeared warm chappatis or bajri ki roti along with glass of butter milk.

Tips :

  • In this sabji, lots of masalas and garlic paste should be used for better taste.
  • Make sure that the gwarfali is not overcooked and excessively mushy.