पास्ता की खीर [Pasta Kheer]

स्नेहा/नव्या मैं आज तुम्हे पास्ता की खीर कैसे बनती है, सिखाने जा रही हूँ। (Click here for English)

सामग्री:

  • दूध – 1 लीटर
  • चीनी – 1 कटोरी ( छोटी)
  • मिनी एल्बो पास्ता – 1 कटोरी ( छोटी)
  • घी – 1 टेबल स्पून
  • इलाइची – 3
  • जावित्री पऊडर – 1 एक चुटकी
  • कॉर्न फ्लोर – 3/4 टी स्पून
  • पीला फ़ूड कलर – 1 चुटकी
  • बादाम – 5 (बारीक कटे हुए)

विधि:

  1. एक पतीले में घी गरम करेंगे और इसमें पास्ता डालकर हल्का भूनेंगें।
  2. अब एक कटोरी पानी डाल कर मिलाएंगे और एक उबाल आने देंगे।
  3. इसमें अब दूध डालेंगे और एक चुटकी पीला फ़ूड कलर मिक्स करके 4 – 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएंगे।
  4. जब पास्ता थोड़ा पक जाए तब इसमे चीनी डालकर मिलाएंगे और 2-3 मिनट तक और थोडा पकने देंगे।
  5. खीर को गाढ़ी करने लिए इसमे 3/4 टी स्पून कॉर्न फ्लौर 1 टेबल स्पून ठंडे पानी में मिलाकर धीरे धीरे डालेंगे ताकि गुठलियां न पड़े।
  6. कॉर्न फ्लौर डालने के बाद 2 मिनट तक खीर को और पकने देंगे।
  7. अब हमारी पास्ता की खीर बन कर तैयार है इस में कटे हुये बादाम, कुटी हुई इलायची और जावित्री पाउडर डालेंगे।
  8. अब खीर को ठंडी होने के लिए रख देंगे।

सुझाव:

  1. इस खीर को फ्रिज में एकदम ठंडा करके ही परोसें।

Pasta Kheer

Ingredients:

  • Milk – 1 ltr
  • Sugar – 1 cup (small)
  • Mini elbow pasta – 1 cup (small)
  • Ghee – 1 tbs
  • Green cardamom – 3 (pounded)
  • Almonds 5 – finely choped.
  • Mace pwd – 1 pinch
  • Corn flour – 3/4 tsp
  • Yellow food color – 1 pinch

Method:

  1. Heat ghee in a pan and add the mini elbow pasta to it and stir for 1 – 2 min so that the pasta is evenly coated.
  2. Now add a cup of water and bring it to a boil.
  3. Pour milk and a pinch of yellow food color and mix well. Let it simmer for 4 – 5 minutes.
  4. Add sugar and cook for a 2-3 more minutes.
  5. Now make a mixture of 3/4 tsp corn flour and 1 tbsp cold water and add it to the kheer. It would make the kheer thick.
  6. Cook for 2 more minutes and then switch off the gas.
  7. Now pasta kheer is ready to be served .
  8. Garnish it with chopped almonds, poundend cardamom and mace pwd.
  9. Serve chilled