स्नेहा नव्या आज मैं तुम्हें मक्का भुट्टे की सब्जी कैसे बनती है सीखाने जा रही हूँ जिसे तुम्हारी नानीसा बहुत अच्छा बनाती थी। उन्होंने अपने ससुराल यानी मेरे पैतृक गाँव में सीखी थी। (Click here for English)
सामग्री:
- तेल – 3 टेबल स्पून
- जीरा – 1/4 टी स्पून
- लौंग – 3 फूल
- साबुत काली मिर्च – 5 दाने
- मक्का भुट्टा – 4
- प्याज़ (माध्यम आकार) – 3 (बारीक कटा हुआ)
- लहसुन – 5 कलियाँ (कुटी हुई)
- अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा (कुटा हुआ)
- हल्दी – 1/4 टी स्पून
- पिसी हुई लाल मिर्च – 1.5 टी स्पून
- धनिया पिसा हुआ – 1.5 टी स्पून
- नमक – 1 टी स्पून या स्वादानुसार
- पिसा हुआ गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
- खट्टी छाछ – 1 कटोरी
- गेहूं का आटा – 1/4 टी स्पून
- कटा हुआ हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
विधि:
- सबसे पहले हम मक्का भुट्टों को छील कर उनके रेशे निकाल देंगे और पानी से धोकर रख लेंगे।
- अब दो भुट्टों के बड़े टुकड़े काट लेंगे और बाकी दो भुट्टों के दाने चाकू की सहायता से निकाल कर एक प्लेट में अलग रख लेंगे।
- अब एक कूकर में तेल गरम करेंगे और जीरा डालेंगे। जीरा चटकने पर बारीक कटे हुए प्याज़ डाल देगे और भूनेंगे। अब महीन कुटा हुआ अदरक, लहसुन, कुटा हुआ लौंग, कुटी हुई काली मिर्च और सारे मसाले भी डाल देंगे और 1 टेबल स्पून पानी डालकर मिक्स करेंगे और धीमी आंच पर इसे पकने देंगे।
- एक कटोरी में 1/4 टी स्पून आटा लेंगे और धीरे धीरे मिक्स करते हुए छाछ इस तरह से डालेंगे कि गुठलियां न पड़े।
- जब मसाला पक जाए तब आटा और छाछ का जो मिक्सचर हमने तैयार कर रखा है वो डालकर लगातार तब तक चम्मच से मिलाएंगे जब तक उबाल न आ जाये।
- अब इस ग्रेवी में हम 2 कटोरी पानी और कटे हुए भुट्टे और दाने डाल देंगे और कूकर का ढक्कन बन्द कर पांच सीटी आने तक पकाएंगे और गैस बंद कर देंगे।
- जब कूकर ठंडा हो जाये तब इसमें पिसा हुआ गरम मसाला और कटा हुआ हरा धनिया डाल देंगे।
- अब भुट्टे की सब्जी बनकर तैयार है। इसे हम गर्म चपाती के साथ परोसेंगे।
सुझाव:
- सब्जी बनाने के लिए हमेशा कच्चे दाने वाले भुट्टे ही उपयोग में लें।
- इस सब्जी में तेल और मसाले ज्यादा डलते हैं।
Corn (Bhutta) sabzi (Rajasthani)
Ingredients:
- Oil – 3 tbsp
- Cumin (Jeera) – 1/4 tsp
- Cloves (Laung) – 3
- Whole Black Pepper Corn – 5
- Corn (Bhutta) – 4
- Onions (Medium size) – 3 (Finely chopped)
- Garlic – 5 Cloves (Pounded)
- Ginger – 1/2 inch piece (Pounded)
- Turmeric (Haldi) – 1/4 tsp
- Red Chili Powder – 1.5 tsp
- Coriander Powder – 1.5 tsp
- Salt – 1 tsp or as per taste
- Garam Masala Powder – 1/2 tsp
- Butter Milk (Sour) – 1 Cup (Large)
- Wheat Flour – 1/4 tsp
- Chopped Coriander – 1 tbsp
Method :
- Firstly peel and wash the corn cobs with water and keep aside.
- Now cut 2 corn cobs into big chunks and remove the kernels of other remaining 2 corn cobs with the help of a knife and keep aside.
- Now heat oil in a cooker and add jeera to it. Add finely chopped onions and fry them until they get slightly brown in color.
- Add finely pounded ginger, garlic, cloves and black pepper to it along with other masalas with one tbsp of water and cook till the oil starts to separate.
- Now, take a bowl full of Buttermilk. Add 1/4 tsp of wheat flour to it and mix it nicely. Add this mixture to the gravy and stir continuously to avoid the formation of any lumps.
- Bring this gravy to a boil. Add 2 cups of water and then add the corn chunks along with corn kernels (daana) and mix well.
- Close the lid and let it pressure cook upto 5 whistles then switch off the gas and let the cooker cool down.
- The sabji is now ready. Add the garam masala powder and chopped coriander.
- Serve the sabji with chapatis
Tips:
- Always use soft corn cobs to make this sabji.
- The more spicy it is, the better it will taste.