राजस्थानी हरी मिर्च के टिपोरे [Mirch ke tipore]

स्नेहा, नव्या आज लहसुन की चटनी और मिर्च के टिपोरे बाजरे के सोगरे (रोटी) बनाए हैं। मिर्च के टिपोरे राजस्थान के सभी भागों में बहुत पसंद किये जाते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। मिर्च के टिपोरे राजस्थान के हर फंक्शन में जरूर बनते हैं। (Click here for English)

सामग्री:

  • तेल – 2 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च(बड़ी) – 10
  • जीरा – 1/4 टी स्पून
  • राइ – 1/2 टी स्पून
  • हल्दी – 1/4 टी स्पून
  • पिसा हुआ धनिया – 2 टी स्पून
  • नमक – 3/4 टी स्पून
  • लहसुन – 10 कलियाँ

विधि :

  • मिर्च को धोकर बड़े टुकड़े में काट ले ।
  • 8 कलियाँ लहसुन और राइ को दरदरा कूट लें और एक बर्तन में मिर्च के टुकड़ों में कुटी हुई लहसुन, राइ और मसाले डालकर आधे घंटे के लिए रखदें।
  • अब एक कड़ाही में तेल गरम करलें व उसमें जीरा और 2 कलियाँ कटे हुए लहसुन का छौंक लगाये।
  • इस मैं कटी हुई हरी मिर्च, मसाले, दरदरी कुटी हुई लहसुन, राइ और नींबू का रस डाल कर 2 या 3 मिनट के लिए पका लें। मिर्च के टीपोरे बन कर तैयार हैं।

सुझाव:

  1. इन्हें बाजरे के सोगरे(रोटी), मक्के की रोटी, पूरी, परांठे एवं चपाती के खाया जाता है। साथ मैं दही या छाछ हो तो स्वाद दुगना हो जाता है।
  2. मिर्च को ज्यादा नहीं पकाना हैं वरना यह गल जाएगी।

Mirch ke tipore

Ingredients:

  • Green chilies (large) – 10
  • Cooking oil – 2 table spoon
  • Jeera – 1/4 tsp
  • Mustard – 1/2 tsp
  • Turmeric – 1/4 tsp
  • Dhania pwd  – 1.5 tsp
  • Salt – 3/4 tsp or according to taste
  • Garlic – 10 cloves
  • Salt – ¾ tsp

Method:

  • Wash the green chilies and cut them into big pieces
  • Coarsely pound 8 cloves of garlic and mustard in a mortar pestle and add it to the chopped green chilies along with the masalas. Keep it aside for half an hour.
  • Heat oil in a pan and add Jeera and pieces of 2 remaining garlic cloves to it, followed by the Green Chillies and masala kept aside earlier.
  • Keep stirring while cooking it for 2 to 3 minutes and lemon juice to it.
  • Mirchi ke tipore are now ready to eat.

Tips:

  1. Serve along with bajri ki roti, makke ki roti, poori, parantha or chapati.
  2. It would taste better if served with curd or butter milk.