पापड़ की सब्जी – 1 (राजस्थानी) [Papad ki sabji]

स्नेहा, नव्या आज मैं तुम्हे राजस्थान में अक्सर बनने वाली पापड़ की सब्जी सिखाने जा रही हूँ, जो बहुत पसंद की जाती है और बड़ी जल्दी और आसानी से बन जाती है। मुझे 3-4 तरीके से बनानी आती है, इसकी पहली रेसिपी मैं आज बताने वाली हूँ। (Click here for English)

सामग्री:

  • तेल – 2 टेबल स्पून
  • पापड़ – 4
  • प्याज़ – 1 छोटा
  • लहसुन – 6 कलियाँ
  • जीरा – 1/4 टी स्पून
  • हल्दी – 1/4 टी स्पून
  • मिर्च – 1 टी स्पून
  • धनिया – 1 टी स्पून
  • नमक – 3 /4 टी स्पून
  • दही(कम खट्टा)  – 1/2 कटोरी (या छाछ – 1 कटोरी)
  • बेसन – 1/4 चम्मच(एक चौथाई)
  • कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा हुआ – 1 टेबल स्पून
  • पानी आवश्यकता अनुसार

विधि:

  1. सबसे पहले एक बड़ी कटोरी में हम एक चौथाई चम्मच बेसन डालेंगे और एक टेबल स्पून पानी डालकर इस तरह मिक्स करेंगे कि कोई गुटली न रहे।
  2. अब इसी कटोरी में फेंटा हुआ दही और सारे मसाले और कुटा/पिसा हुआ लहसुन डाल कर मिक्स कर लेंगे।
  3. अब एक भगोने/पतीले मैं तेल गरम करेंगे और बारीक कटे हुए प्याज़ और लहसुन का छौंक लगाएंगे। प्याज़ के हलके भूरे होने पर जो मसालों का घोल हमने तैयार कर रखा है वह डालेंगे और एक उबाल आने तक लगातार मिक्स करते रहेंगे वर्ना दही फट सकता है।
  4. जैसे ही मसाला पक जाएं और तेल तैरने लगे, इसमें हम 3 कटोरी पानी डालकर कर धीमी आंच पर 3-4 मिनट ढक्कन लगा कर उबलने देंगे और गैस बंद कर देंगे।
  5. गैस बंद करते ही गर्म ग्रेवी में पापड़ मध्यम साइज के टुकड़े कर के डाल देंगे और साथ में कसूरी मेथी और कटा हुआ हरा धनिया डाल कर मिक्स कर के 5 मिनट तक ढका रहने देंगे।
  6. अब हमारी पापड़ की सब्जी बनकर तैयार है। इसे गरमा गरम फुलकों के साथ परोसेंगे।

सुझाव:

  1. पापड़ की सब्जी को बनाने के बाद बार-बार गरम नहीं करते हैं, वर्ना पापड गल जाते हैं।
  2. सब्जी बनाते समय अगर हमने पंजाबी मसाला पापड़ लिए तो बाकी मसाले कम डालेंगे।
  3. कई बार ऐसा होता है कि सब्जी में पापड डालने के बाद पापड पूरा पानी सोख लेते हैं, ऐसे में आवश्यकता अनुसार पानी और डाल सकते हैं।

Papad ki sabji

Ingredients:

  • Cooking oil – 2 table spoon
  • Papad – 4
  • Onion small – 1 ( finely chopped )
  • Garlic cloves – 6
  • Jeera – 1/2 tsp
  • Turmeric – 1/4 tsp
  • Red chili pwd – 1 tsp
  • Dhania pwd – 1 tsp
  • Salt – 3/4 tsp
  • curd(mildly sour) – 1/2 cup  (or butter milk – 1 cup)
  • Besan – 1/4 tsp
  • Kasoori methi – 1 tsp
  • Chopped green coriander – 1 tbsp
  • Water as required

Method:

  1. Firstly, take a bowl and start making a smooth paste of besan with 1 table spoon of water in a way that there are no lumps in it.
  2. Now add all the masalas in it along with garlic paste and curd, whisk and keep it aside.
  3. Heat the oil in a pan and add jeera to it. When jeera starts to crackle, add finely chopped onions and fry them till they become slightly brown in colour.
  4. Now add the paste of masalas and curd which we have made earlier and stir continuously or else it will start to curdle.
  5. When the oil starts to separate, add 3 cups of water, and cover the pan and let it simmer for 3-4 minutes and switch off the gas.
  6. Now break papads into medium sized pieces and add to the hot gravy and stir. At this moment add kasoori methi, chopped coriander. Leave it covered for 5 minutes.
  7. Now the sabji is ready to serve. Enjoy it with warm fulkas/chapatis.

Tips:

  1. Sabji is not to be heated again and again otherwise the papads will become mushy.
  2. If you are using Panjabi masala papads which are already spicy then use less spices to balance it.
  3. Sometime papad absorbs entire water in the gravy, in such case add more water as needed.