स्नेहा, नव्या हमारे राजस्थान में बेसन से कई प्रकार की चीज़ें बनती हैं जिसमे से आज में तुम्हे वहाँ की प्रसिद्ध बेसन वाली हरी मिर्च बनाना सिखाने जा रही हूँ। (Click here for English)
सामग्री:
- तेल – 1 टी स्पून (बेसन सेकने के लिए)
- तेल – 1 टेबल स्पून (मिर्ची बनाने के लिए)
- हरी मिर्च (बड़ी वाली) – 5
- बेसन – 5 टी स्पून
- पीसी हुई हींग – 1/4 टी स्पून
- सौंफ – 1/4 टी स्पून
- जीरा – 1/4 टी स्पून
- अजवाईन – 1/4 टी स्पून
- हल्दी – 1/4 टी स्पून
- लाल मिर्च – 1/2 टी स्पून
- धनिया पीसा हुआ – 1/4 टी स्पून
- नमक – 1/2 टी स्पून
- कूटा हुआ लहसुन – 2 टी स्पून
- कटा हुआ हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
- नीबू का रस – 2 टी स्पून
विधि:
- एक कडाही में 1 टी स्पून तेल डाल कर गरम करेंगे।
- अब इसमें बेसन डाल कर मध्यम आंच पर उसे हलके भूरे रंग होने तक सेकेंगे और गैस बंद कर देंगे।
- अब इसी गरम बेसन में सारे मसाले और कुटा हुआ लहसुन, हरा धनिया, नीबू का रस डाल कर मिला लेंगे ताकि मसालों का कच्चापन निकल जाये।
- जब तक मसाला ठंडा हो रहा है तब तक हम मिर्च को धोकर साफ़ कपडे से पोंछ लेंगे और उसके डंठल काटकर (यदि चाहें तो), मिर्च में चाक़ू की सहायता से लम्बे चीरे लगायेंगे और बेसन का मसाला मिर्च में दबा कर भर देंगे।
- एक कड़ाही में एक टेबल स्पून तेल गरम करेंगे और जीरा डाल देंगे। जैसे ही जीरा चटक जाये तो उसमें मिर्च एक एक करके इस प्रकार से जमा देंगे कि चीरे वाला हिस्सा ऊपर की तरफ रहे। हल्के से पानी के छींटे देंगे और ढक्कन लगा कर ढक्कन के ऊपर एक टेबल स्पून पानी डालेंगे जिस से अन्दर की स्टीम ढक्कन के अंदरूनी भाग से लगकर बूँद बूँद गिरेगी जिसकी वजह से मिर्ची अच्छे से पक जायेगी और मसाला बाहर नहीं आयेगा। धीमी आंच पर इस प्रकार से 3 मिनट तक पकने देंगे।
- बेसन की मिर्च अब बनकर तियार है, अब गर्म गर्म फुल्कों या चपाती के साथ या फिर सादे परांठे के साथ इसका स्वाद लें। साथ में यदि छाछ भी हो तो कहना ही क्या…!!
सुझाव:
- मिर्च को ज्यादा न पकाए वर्ना यह गल जायेगी।
Besan Wali Hari Mirch (Rajasthani)
Ingredients:
- Cooking oil – 1 tsp (for roasting)
- Cooking oil – 1 table spoon (for Cooking Mirchi)
- Green chilies – 5
- Besan ( gram flour ) – 5 tsp
- Heeng (asafoetida) – 1/4 tsp
- Saunf ( fennel seeds) – 1/4 tsp
- Jeera (cumin) – 1/4 tsp
- Ajwain ( carom seeds) – 1/4 tsp
- Turmeric – 1/4 tsp
- Chili pwd – 1/2 tsp
- Dhania pwd – 1/4 tsp
- Salt – 1/2 tsp
- Garlic paste – 2 tsp
- Chopped coriander – 1 table spoon
- Lemon juice – 2 tsp
Method:
- Heat 1 tsp oil in a pan and add besan to it.
- Now, roast the besan on medium flame till it becomes light brown in colour and then switch off the gas.
- Add all the masalas, chopped coriander and lemon juice to the hot besan and mix well and let it cool down.
- Meanwhile wash the chilies and wipe them with a cloth.
- Now make a slit (length wise) in each chili with the help of a knife. Stuff them with the besan masala.
- Take a pan and heat 1 table spoon of oil, add jeera to it and when the jeera starts to crackle arrange the stuffed chilies in the pan in such a way that the slit side is facing upwards.
- Sprinkle some water, cover the pan with a flat lid, and let it cook on a low flame for few minutes after putting 1 tablespoon of water on the flat lid of the pan, the water will start evaporating slowly, and this process will ultimately lead to efficient cooking.
- Besan Mirchi is now ready to serve. Enjoy with warm chapatis and a glass of buttermilk.
Tips:
- Don’t overcook the chilies.