स्नेह, नव्या पिछले महीने जो बहुत तरह के अचार बनाये थे उसकी पहली कड़ी में मैंने तुम्हे खजूर का अचार बनाना सिखाया था। उसी कड़ी में आज में तुम्हे नीबू का खट्टा मीठा अचार सिखाने जा रही हूँ। (Click here for English)
सामग्री:
- कागजी नीबू (पतले छिलके वाला) – 500 ग्राम
- चीनी – 500 ग्राम
- काली मिर्च पीसी हुई – 1 टी स्पून
- काला नमक – 1 टी स्पून
- अजवाइन – 1/2 टी स्पून
- सादा नमक – 1.5 टी स्पून
- पीसा हुआ भुना जीरा – 1 टी स्पून
- चिली फ्लेक्स – 1 टेबल स्पून (साबुत लाल मिर्च का चूरा)
विधि :
- सबसे पहले हम नीबू को पानी से धो लेंगे और साफ़ कपडे से सूखा पोंछ लेंगे। सभी नीबू को दो टुकड़ों में काट लेंगे बीज निकाल कर, उन्हें निचोड़कर उनका रस एक बड़े कटोरे में निकाल कर झारी से छान लेंगे।
- जो नीबू के टुकड़े बच गए हैं, उन्हें चौपर (Chopper) की सहायता से छोटे छोटे टुकडो मैं काट (चोप कर) लेंगे और उसमें चीनी और सारे मसाले और नीबू का रस जो छान कर हमने रखा है, मिला देंगे|
- अब इसको एक कांच के जार में भर कर 15 से 2० दिन तक रोज धूप दिखायेंगे।
- 15-2० दिन बाद नीबू का खट्टा मीठा अचार बन कर तैयार हो जायेगा।
सुझाव:
- धूप दिखाने के दौरान हर रोज शाम को एक बार अचार को साफ और सूखे चम्मच से अच्छे से मिक्स करना है।
- यह अचार जितना पुराना होता जाएगा उतना ही अधिक से अधिक यह जायकेदार होता जाएगा।
- अचार को निकालते समय हमेशा सूखे चम्मच का ही प्रयोग करें।
Sweet & Sour Lemon Pickle
Ingredients:
- Lemon – 500 gms
- Sugar – 500 gms
- Black pepper pwd – 1 tsp
- Black salt – 1 tsp
- Salt – 1.5 tsp
- Ajwain – 1 tsp
- Jeera pwd – 1 tsp
- Chili flakes – 1 table spoon
Method:
- Wash the lemons and wipe them completely dry with a clean cloth.
- Cut them into halves and remove the seeds, then squeeze out all the juice and strain it in a bowl.
- Now finely chop the lemon pieces with the help of chopper/knife. Transfer the chopped lemons into a large bowl.
- Add sugar, all the masalas and the lemon juice. Mix it well.
- Transfer this mixture into a clean and dry glass jar. Keep it under sunlight for fifteen to twenty days
- After 15 to 20 days the sweet and sour lemon pickle will be ready to eat.
Tips:
- While keeping it in sunlight, make sure to mix it with a clean dry spoon every evening.
- Older it gets, tastier it would be.
- Always use clean dry spoon to serve pickle from the container.