मोठ की सब्जी [Moth Beans/Matki Ki Rajasthani Sabzi]

स्नेहा आज में तुम्हारी पसंदीदा मोठ की सब्जी कैसे बनती है यह सिखाने जा रही हूँ। राजस्थान की प्रसिद्ध बीकानेरी भुजिया भी मोठ से ही बनायीं जाती है। मोठ दिखने में बिलकुल मूंग की तरह होती है लेकिन भूरे रंग की एवं थोडा अलग स्वाद लिए होती है। महाराष्ट्र में इसे मटकी के नाम से भी जाना जाता है। वहाँ की मटकी ऊसल एक बहुत ही फेमस डिश है जो में तुम्हे फिर कभी सिखाउंगी। आज राजस्थानी मोठ की सब्जी का आनंद लो। (Click here for English)

सामग्री:

  • मोठ – 200 ग्राम / 1 बड़ी कटोरी
  • तेल – 1.5 टेबल स्पून
  • जीरा – 1/4 टी स्पून
  • हल्दी -1/4 टी स्पून
  • मिर्च – 1 टी स्पून
  • धनिया – 1 टी स्पून
  • नमक – 1/2 टी स्पून या स्वाद अनुसार
  • फेंटा हुआ दही – 1 टेबल स्पून (कम खट्टा)
  • लहसुन पीस हुआ – 2 टी स्पून

विधि:

  1. सबसे पहले मोठ को हम पानी से धो लेंगे और 7/8 घंटे तक पानी में भिगो कर रख देंगे। जब मोठ अच्छे से भीग जाएँ तब उसका सारा पानी निकाल कर मोठ को अलग से रख लेंगे।
  2. एक कड़ाही में तेल गरम करेंगे और जीरा डालेंगे जब जीरा चटक जाये तब मोठ डालकर मिक्स करेंगे और उसमें पिसा हुआ लहसुन,
    सारे मसाले डालकर और दो टेबल स्पून पानी डालकर मिला लेंगे और ढक्कन लगा 6-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने देंगे।
  3. जब मोठ पक जाये तब इसमें फेंटा हुआ दही डाल कर लगातार मिक्स करेंगे और पकाएंगे।
  4. जब मसाला पक जाए और तेल तैरने लगे तब गैस बंद कर देंगे।
  5. अब हमारी मोठ की सब्जी बन कर तैयार है।
  6. इसे गर्म चपाती, पूरी, परांठे के साथ परोसेंगे और साथ में कटा हुआ नीबू, प्याज़ और छाछ भी हो तो कहना ही क्या।

सुझाव:

  1. भीगे हुए मोठ को सब्जी बनाने से पहले किसी थाली में डाल कर एक बार अच्छे से चेक करलें। कई बार कुछ दाने ठीक से नहीं भीग पाते उन्हें निकाल लें।
  2. मोठ ज्यादा नहीं पकाना है, खिले-खिले बने यह ध्यान रखना है।
  3. यह सब्जी बिलकुल सूखी बनायीं जाती है।

Moth Beans/Matki Ki Rajasthani Sabzi


Ingredients:

  • Moth beans – 200 gms / 1 large bowl
  • Cooking oil – 1.5 tbsp
  • Jeera – 1/4 tsp
  • Turmeric – 1/4 tsp
  • Red chilli pwd – 1 tsp
  • Dhania pwd – 1 tsp
  • Garlic paste – 2 tsp
  • Whisked Yoghurt – 1 tbsp (Mildly Sour)
  • Salt – 1/2 tsp or according to taste

Method:

  1. Wash and soak the moth beans in water for 7-8 hours. Drain the water and keep Moth beans aside.
  2. Now heat oil in a kadhai, add jeera to it. When Jeera starts to crackle, add the moth beans, garlic paste and masalas. Mix well and add 2 tbsp water. Cover the kadahi/pan and cook for 6-7 minutes.
  3. Now add curd and stir continuously and cook for few more minutes till the oil starts to separate.
  4. Now turn off the gas. Our moth ki sabji is ready.
  5. Enjoy with roti, poori or plain parantha along with nibu, pyaz and glass of chach.

Tips:

  1. Before making the sabji please check the soaked moth beans in a plate. Sometimes it so happen that few moth beans are not properly soaked. Remove them if you find any.
  2. Make sure that the moth beans are not over-cooked.
  3. This sabzi is always prepared dry.