स्नेह/नव्या, सर्दियों के मौसम में हरे चने खूब मिलने लग गए हैं। आज में तुम्हे इनकी सब्जी बनाना सिखाने जा रही हूँ। (Click here for English)
सामग्री:
- आलू (मध्यम आकार) – 2
- हरे चने – 1.5 कटोरी
- टमाटर (मध्यम आकार) – 3 कटे हुए
- अदरक लहसुन पेस्ट – 2 टी स्पून
- प्याज़ – 1 बारीक कटा हुआ
- तेल – 2 टेबल स्पून
- जीरा – 1/4 टी स्पून
- काली मिर्च – 5
- लौंग – 3
- हल्दी – 1/4 टी स्पून
- लाल मिर्च – 1 टी स्पून
- धनिया – 1 टी स्पून
- नमक – 1/2 टी स्पून या स्वादानुसार
- गर्म मसाला – 1/4 टी स्पून
- हरा धनिया कटा हुआ – 1 टेबल स्पून
विधि:
सबसे पहले हम, आलू, हरे चने (छोलिया) और टमाटर को पानी से धो लेंगे।- अब आलू को छील कर छोटे टुकड़ों में काट लेंगे और अलग रख देंगे।
- एक कटोरी हरे चने साबुत अलग रहने देंगे और आधी कटोरी को मिक्सी की सहायता से या ओखली में दरदरा पीस लेंगे और अलग रख लेंगे।
- एक पैन में तेल गरम करेंगे और उसमें जीरा, काली मिर्च और लौंग डालेंगे, जैसे ही जीरा चटकने लगे तब बारीक कटे हुए प्याज डाल कर भून लेंगे।
- जब प्याज हल्के भूरे रंग के हो जाये तब कटे हुए आलू डाल देंगे और एक दो मिनट तक तलेंगे।
- अब उसमें सारे मसाले, अदरक लहसुन पेस्ट और 2 टेबल स्पून पानी डालकर 3-4 मिनट तक पकाएंगे।
- अब कटे हुए हुए टमाटर डाल कर मिलाएंगे और पकने देंगे जब मसाला पक जाये और तेल तेरने लगे तब इसमें 3 कटोरी पानी डाल कर एक उबाल आने देंगे।
- अब इसमें साबुत चने तथा दरदरे पिसे चने भी डाल देंगे और ढक्कन लगा कर पकने देंगे। जब चने पक जाये तब गैस बंद कर देंगे।
- सब्जी बन चुकी है। अब इसमें गर्म मसाला और हरा धनिया डालेंगे।
- गर्म चपाती या चावल के साथ परोसें।
सुझाव:
- इस सब्जी में हमने ताज़ा मिलने वाले हरे चने (छोलिया) का उपयोग किया है। आप चाहें तो सूखे हरे चनो से भी ऐसी सब्जी बना सकते हैं लेकिन उसके लिए आपको उन्हें 7-8 घंटे भिगोकर और तत्पश्चात उबाल कर उपयोग में लेना होगा।
Aaloo Hara-Chana (Choliya) ki Rajasthani Sabzi
Ingredients:
- Potato (medium size) – 2
- Hare Chane (Choliya / fresh green chickpeas) – 1.5 cups
- Cooking oil – 2 table spoon
- Jeera – 1/4 tsp
- Cooking oil – 2 tbsp
- Jeera -1/4 tsp
- Black pepper corns -5
- Cloves – 3
- Onion – 1 ( finely chopped )
- Ginger garlic paste – 2 tsp
- Tomatoes (medium size) – 3 (chopped)
- Turmeric – 1/4 tsp
- Red chili pwd – 1tsp
- Dhania pwd – 1 tsp
- Salt – 1/2 tsp or as per taste
- Garam masala – 1/4 tsp
- Chopped coriander – 1 tbsp
Method :
Wash the potatoes, tomatoes, hare chane with water.- Peel the potatoes and cut them into Cubes. Finely chop the onion, tomatoes and coriander and keep them aside.
- Take only half cup of hare chane and coarsely grind them in mixer and keep the remaining 1 cup of whole chanas aside.
- Heat the oil in a pan, add jeera, laung and kali mirch to it and let it crackle.
- Now add the onions and fry them till they turn brown in color.
- Add potatoes and saute for 2 minutes. Now add all the masalas along with ginger- garlic paste and 2 tbsp of water and cook for 3-4 minutes.
- Now add chopped tomatoes. Mix well and cook until the oil starts to separate.
- Add 3 cups of water and let it simmer for few minutes.
- Now add 1 cup of hare chane and half cup of coarsely ground chane and cover the pan and let it simmer on a low flame till the chane are properly cooked.
- Now the sabji is ready. Add garam masala and chopped coriander and enjoy with warm chapatis or rice.
Tips:
- In this curry I have used fresh green chick peas. You can use dry green peas as well but in that case you have to soak them over night and pressure cook them before making this sabzi.