पनीर लहसुन वाला [Paneer Lehsun Wala]

नव्या, मैंने एक दिन तुम्हारे मुँह से सुना था कि तुम्हे पनीर की सब्जी दुनिया की सारी सब्जियों में सबसे ज्यादा पसंद है। तुमने बटर पनीर, कडाही पनीर, चिली पनीर तो बहुत बार खाए हैं। आज मैंने लहसुन वाला पनीर बनाया है जो तुम्हे उतना ही पसंद आयेगा। (Click here for English)

सामग्री:

  • तेल – 2.5 टेबल स्पून
  • पनीर – 250 ग्राम
  • प्याज़ बड़े – 3 (बारीक कटे हुए)
  • साबुत लालमिर्च (सूखी) – 6
  • लहसुन की कलियाँ – 10
  • चीनी – 1/4 टी स्पून
  • नमक – 1/2 टी स्पून
  • सिरका – 1.5 टी स्पून

विधि:

  • सबसे पहले साबुत लाल मिर्च, लहसुन, चीनी, नमक और सिरका डालकर मिक्सी या हैण्ड ब्लेंडर की सहायता से पेस्ट बना कर रख लेंगे।
  • एक कडाही में तेल गरम करेंगे और उसमें कटा हुआ पनीर डाल कर हलके भूरे रंग के होने तक तल लेंगे और एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लेंगे।
  • अब इसी कडाही में पनीर तलने के बाद जो तेल बच गया उसमे बारीक कटे हुए प्याज़ डालकर कर भून लेंगे और जो लहसुन मिर्च का पेस्ट हमने बनाया है वो डाल देंगे और दो तीन मिनट तक पकने देंगे।
  • जब मसाला पक जाये और तेल छोड़ने लगे तब तले हुए पनीर के टुकड़े डाल देंगे और हलके से पानी के छींटे देंगे और 3, 4 मिनट तक पकने देंगे और गैस बंद कर देंगे।
  • सब्जी बन चुकी है। गरम रोटी या परांठे और प्याज़ के रायते साथ इसका स्वाद लें।

Paneer lehsunwala

Ingredients:

  • Cooking oil – 2.5 tbsp
  • Paneer – 250 gms
  • Onion large – 3 (finely chopped)
  • Whole red chilies – 6
  • Garlic cloves – 10
  • Sugar – 1/4 tsp
  • Salt – 1/2 tsp
  • Vinegar – 1.5 tsp

Method:

  1. Make a fine paste of red chilies, garlic, sugar, salt and vinegar with the help of mixer / hand blender. Keep it aside.
  2. Heat oil in a nonstick pan and add the paneer cubes into it. Fry the paneer till it becomes light brown in colour. Transfer these paneer cubes into a plate .
  3. Now add finely chopped onions to the oil left in the pan and fry the onions till they become slightly brown.
  4. Now add the chili garlic paste which we had made earlier. Stir it occassionaly and cook until the oil separates.
  5. Add the fried paneer cubes to the masala. Sprinkle some water and cook for 3-4 minutes.
  6. The sabji is now ready. Enjoy it with chapatis or plain parantha along with onion raita.