खीरे का रायता [Cucumber Raita]

स्नेहा/नव्या आज हम खीरे का रायता बनाना सीखेंगे। (Click here for English)

सामग्री:

  • फेटा हुआ दही (कम खट्टा) – 1 बड़ा बाउल
  • खीरा – 1 बड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • पीसी हुई काली मिर्च – 1/4 टी स्पून
  • पिसा हुआ भुना जीरा – 1/4 टी स्पून
  • काला नमक – 1/4 टी स्पून
  • नमक – 1/4 टी स्पून या स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया बारीक कटा हुआ – 1 टेबल स्पून

विधि:

  1. फेंटे हुए दही में सारे मसाले डाल कर मिला लें और कद्दूकस किया हुआ खीरा, कटी हुई हरी मिर्च और धनिया भी इसमें डाल दें तथा इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
  2. खीरे का रायता बन कर तैयार है, इसे आलू के परांठे अथवा पुलाव/बिरयानी के साथ परोसे।

सुझाव:

  1. खीरे को धोकर एक छोटा टुकड़ा काट कर चख लें कि वो कड़वा न हो।
  2. कदूकस किये हुए खीरे को निचोड़ कर रायते में डालें।
  3. परोसने से पहले फ्रिज में ठंडा कर लें।

Cucumber Raita

Ingredients:

  • Whisked curd – 1 bowl large (mildly sour)
  • Cucumber – 1 large ( grated)
  • 1 Green Chilli ( small) finely chopped
  • Black pepper pwd – 1/4 tsp
  • Cumin pwd roasted – 1/4 tsp
  • Black Salt – 1/4 tsp
  • Salt – 1/4 tsp or according to taste
  • Chopped coriander – 1 tbsp

Method:

  1. Take whisked curd in a large bowl and add all the masalas, green chilli and chopped coriander into it. Mix it well.
  2. Cucumber raita is ready to serve. Enjoy it with aloo paranthas or pulao/ biryani.

Tips:

  1. Taste a small piece of cucumber before adding to the Raita, sometimes it may be bitter.
  2. Before adding the grated cucumber, Squeeze the water out from it.
  3. Refrigerate before serving.