गट्टे का राजस्थानी अचार [Gatte ka Rajasthani Pickle]

स्नेहा/नव्या, राजस्थान में गट्टे की सब्जी तथा पुलाव तो बनता ही है, आज में तुम्हे गट्टे का अचार कैसे बनता है सिखाने जा रही हूँ। (Click here for English)

सामग्री (अचार के लिए):

  • कैरी – 3 बड़ी
  • तेल – 3 बड़ी कटोरी (रिफाइंड तेल)
  • चना दाल – 2 टेबल स्पून
  • मेथी – 2 टेबल स्पून
  • सौंफ – 2 टेबल स्पून
  • कलौंजी – 1 स्पून
  • भुना हुआ साबुत धनिया – 1 टी स्पून
  • हल्दी – 1/2 टी स्पून
  • लाल मिर्च – 2 टी स्पून
  • नमक – 2 टी स्पून
  • हींग – 1/4 टी स्पून
  • पिसी हुई राइ – 1 टेबल स्पून

सामग्री (गट्टे के लिए):

  • बेसन – 1 बड़ी कटोरी
  • नमक – 1/4 टी स्पून
  • मिर्च – 1/4 टी स्पून
  • मोयन के लिए तेल – 1 टी स्पून
  • एक कैरी का पल्प/पेस्ट
  • तलने के लिए तेल – 2 कप

विधि :

  1. सबसे पहले तेल गरम कर लेंगे और उसमे हींग और कलौंजी डालेंगे और ठंडा होने अलग रख देंगे।
  2. अब एक कैरी को छील कर उसके छोटे टुकड़े कर मिक्सी  की सहायता से पीस कर उसका गाढ़ा पेस्ट बना लेंगे, और बेसन में नमक, मिर्च, एक टी स्पून तेल और
    कैरी का पेस्ट डालकर सख्त गूंथ लेंगे और गोल बॉल्स का आकर देकर चपटा कर लेंगे।
  3. एक कड़ाही में तेल गरम करेंगे और उसमें गट्टे डालकर धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलकर अलग प्लेट में ठंडा होने के लिए रख लेंगे।
  4. अब हम तीनो कैरी को धोएंगे तथा साफ कपड़े सूखा पोंछ लेंगे।
  5. अब 3 कैरीयोँ के छोटे टुकड़े काट लेंगे और एक प्लेट में रख लेंगे।
  6. एक बड़े कटोरे में चना दाल, मेथी दाना, सौंफ, भुना हुआ साबुत धनिया, हल्दी, नमक , मिर्च और पिसी हुई राइ डालेंगे और इसमें गर्म करके ठंडा किया हुआ तेल डालकर मिला लेंगे।
  7. इसमें कैरी के टुकड़े और गट्टे डाल इस प्रकार मिलाएंगे कि कैरी और गट्टे पर मसाला अच्छे से लग जाये।
  8. अब एक कांच के सूखे जार में अचार भर देंगे और इसमें ऊपर तक तेल भर देंगे।
  9. तीन दिन बाद अचार को फिर से सूखे चम्मच से मिक्स करेंगे और करीब 15 दिन बाद अचार बनकर तैयार हो जायेगा।
  10. इसे आप पूरी अथवा परांठो के साथ इसका स्वाद लें साथ में कटे हुए प्याज़ भी हो तो कहना ही क्या …

सुझाव:

  1. यदि इस अचार को जून के अंतिम सप्ताह में या जुलाई के पहले सप्ताह में डालेंगे तो यह लम्बे समय (साल भर) तक चलेगा। इसको नयी कैरियोँ के मौसम (मार्च-अप्रैल) में भी डाल सकते हैं परन्तु तब यह इतने लम्बे समय तक नहीं रह सकेगा।
  2. अचार बनने के बाद यदि आपको तेल कम लगे तो आवश्यकता अनुसार अलग से तेल गर्म करके एवं ठंडा करके और डाल दें।
  3. अचार हमेशा तेल में डूबा हुआ होना चाहिए वर्ना फफूंद लगकर खराब हो सकता है।
  4. अचार हमेशा सूखे चम्मच से ही निकालें।
  5. गट्टे तलते समय आंच धीमी रखें अन्यथा वो अन्दर से कच्चे रह जायेंगे।
  6. अचार में जो मिर्च पाउडर जो डालेंगे उसका रंग सुर्ख लाल हो तथा वो स्वाद में तीखी हो।

Ingredients (for Pickle):

Ingredients:

  • Raw Mangoes – 3 Large
  • Cooking Oil – 3 Large Cups (Refined Oil)
  • Bengal Gram – 2 tbsp
  • Fenugreek Seeds / Methi – 2 tbsp
  • Fennel Seeds – 2 tbsp
  • Nigella Seeds – 1 tsp
  • Roasted Corriander Seeds – 1 tsp
  • Turmeric – 1/2 tsp
  • Chili Pwd – 2 tsp
  • Salt – 2 tsp
  • Asafoetida/Heeng – 1/4 tsp
  • Mustard Pwd/Rai Pwd – 1 tbsp

Ingredients (for Gattas):

  • Gram Flour / Besan – 1 large cup
  • Salt – 1/4 tsp
  • Chili Pwd – 1/4 tsp
  • Oil for Moyan – 1 tsp
  • Pulp of one raw mango
  • Oil to fry the Gattas – 2 cups

Method:

  1. First heat the oil in a pan. Add heeng and kalaunji to it. Keep aside and let it cool down.
  2. Take the gram flour in a large bowl. Now add chili powder, salt, and 1 tsp oil. Mix well. Keep this besan masala mixture aside.
  3. Now peel 1 raw mango, cut it into small pieces and make a thick paste by using a mixie without adding any water.
  4. Now add this paste to the besan masala mixture and knead it into a dough.
  5. Now to make gatta, apply little bit of oil on your palms. Take a small portion of dough and shape it into a small ball and then flatten it slightly. Make more gattas like this.
  6. Now heat oil in a wok, add the gattas and fry them on a low flame until they get golden brown in colour.
  7. Transfer all the fried gattas in a plate and let them cool down completely
  8. Meanwhile, wash 3 raw mangoes and wipe them dry and cut into small pieces.
  9. Now take a bowl and add turmeric powder, salt, red chili powder, chana dal, fennel seeds and fenugreek seeds, Roasted Corriander Seeds, mustrad/Rai pwd and the oil that we had kept aside earlier.
  10. Now add the raw mango pieces and the gattas to the oil and masala mixture. Mix well and transfer it to a dry glass jar.
  11. After 3 days, take a dry spoon and mix the pickle nicely. Now keep this jar in a cool and dry place.
  12. After 15 days the pickle would be ready to eat. Enjoy it with poori, parantha or roti along with onions.

Tips:

  1. For a longer shelf life, this pickle is made in the month of June-July.
  2. After making the pickle, if you find that oil is less, then you can add more oil as required after heating and cooling it.
  3. Always ensure that pickle is immersed into oil or else it would be spoiled.
  4. Always use dry spoon to serve pickle from the jar.
  5. Fry the Gattas on a low flame or else they won’t be properly cooked from inside.
  6. The chili powder that we use while making the pickle should be bright red in color and spicy.

2 Comments

Comments are closed.