कैरी(कच्चा आम/अंबी) प्याज़ की सूखी सब्जी-राजस्थानी[Kairi Pyaz Ki Rajasthani Sabzi]

स्नेहा/नव्या, आजकल बाज़ार में खूब कैरियां मिल रही है जिनसे कई प्रकार के अचार, मुरब्बे आदि बनाये जाते हैं। हमारे राजस्थान में केरी प्याज की सब्जी भी बनायीं जाती है जो बहुत स्वादिष्ट बनती है, जिसकी विधि में आज तुम्हे सिखाने जा रही हूँ। (Click here for English)

सामग्री:

  • कैरी – 1 बड़ी
  • प्याज – 6 बड़े
  • तेल – 2 टेबल स्पून
  • राई – 1/4 टी स्पून
  • जीरा – 1/4 टी स्पून
  • सौंफ – 1/4 टी स्पून
  • हींग – 1/4 टी स्पून
  • हल्दी – 1/2 टी स्पून
  • नमक – 1/2 टी स्पून या स्वाद अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
  • कुटा हुआ लहसुन – 2 टी स्पून

विधि:

  1. कैरी के छोटे टुकड़े काट लें।
  2. प्याज़ छील कर लंबे स्लाइस काट ले।
  3. अब एक कड़ाही में तेल गरम करेंगे और उस में राइ, जीरा, सौंफ और हींग डालेंगे और प्याज़ डाल कर हल्का भूरा होने तक भूनेंगे।
  4. अब इसमें कैरी, कुटा हुआ लहसुन और सारे मसाले डालकर अच्छे से मिलाकर 7-8 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएंगे।
  5. जब कैरी थोड़ी नरम हो जाये और तेल तैरने लगे तब गैस बंद कर देंगे।
  6. अब इसे रोटी, पूड़ी या सादे परांठे और छाछ के साथ परोसें।

Kairi Pyaz Ki Sabzi

Ingredients:

  • Raw mango – 1 large
  • Onions – 6 large
  • Oil – 2 table spoons
  • Rai (Mustard Seed) – 1/4 tsp
  • Jeera (Cumin Seed) – 1/4 tsp
  • Saunf (Fennel Seed) – 1/4 tsp
  • Heeng (Asafoetida) – 1/4 tsp
  • Haldi (Turmeric) – 1/2tsp
  • Red chili pwd – 1tsp
  • Dhania (Corriendar Pwd) – 1 tsp
  • Salt – 1/2 tsp
  • Pounded garlic -2tsp

Method:

  1. Wash and cut the raw mango into small pieces.
  2. Peel and cut onion into thin slices.
  3. Heat oil in a karahi/wok, add rai, jeera, saunf and heeng to it.
  4. Now add onions, stir fry and add pounded garlic along with all the masalas and chopped raw mangoes.
  5. Mix well and cook on a low flame till the raw mangoes are tender and oil starts to separate. Now the kairee pyaz ki sabji is ready.
  6. It goes well with roti, poori or plain paranthas.