गोभी के स्वादिष्ट परांठे हरी चटनी के साथ [Gobhi Ka Parantha with Green Chutney]

स्नेहा, नव्या आज तुम्हारे लिए नाश्ते में मैंने गोभी के परांठे बनाये हैं जो तुम्हे बहुत पसंद आयेंगे। इनको तुम भी इस प्रकार बना सकती हो-(Click here for English)

सामग्री:

  • गेंहू का आटा – 3 कटोरी
  • नमक – 1/2 टी स्पून या स्वादानुसर
  • अजवाइन – 1 टी स्पून
  • आयल/घी – तलने के लिए आवश्यकता अनुसार
  • पानी – आवश्यकता अनुसार
  • भरावन (स्टफिंग) की सामग्री
    • फूल गोभी – 500 ग्राम
    • अदरक – एक बड़ा टुकड़ा
    • हरी मिर्च – 7-8 (तीखी वाली )
    • हरा धनिया – एक बड़ी कटोरी
    • गरम मसाला (MDH) – 3/4 टी स्पून
    • नमक – 1 टी स्पून

विधि:

सबसे पहले एक परात में गेहूं का आटा, नमक व अजवाइन डालकर पानी से नर्म आटा गूंध कर आधे घंटे के लिए ढककर रख देंगे। अब गोभी को काटकर चोप्पर में या फ़ूड प्रोसेसर में बिलकुल बारीक चूरा बना लेंगे (हम इसे कद्दूकस  भी कर सकते हैं ) अब इस गोभी के चूरे में नमक डालकर कुछ देर के लिए रख देंगे ताकि उसमें से सारा पानी निकल आये।

अदरक, हरी मिर्च, हरे धनिये को भी चोप्पर की सहायता से चौप कर लेंगे यदि चोप्पर न हो तो बहुत ही बारीक काट लेंगे। फिर जो गोभी का चूरा नमक डालकर रखा हुआ है उसे छन्नी मैं डाल कर या दोनों हाथ से अच्छे से निचोड़ लेंगे ताकि सारा पानी निकल जाए, एक बूँद पानी भी न रहे गोभी के चूरे में। अब एक बाउल में इस निचोड़ी हुई गोभी के चूरे को डालें और उसमें गरम मसाला, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया जिसे हमने चौप (बारीक कटा हुआ ) कर रखा हैं डालें और मिक्स करें।

अब आटे की एक लोई लेकर बड़ी सी रोटी की तरह बेलेंगे और उस पर एक टी स्पून तेल/घी फेलाकर एक बड़ी चम्मच गोभी के मसाले (stuffing) को बीच में रखेंगे और चारो तरफ से मोड़कर बंद कर देंगे। अब इस लोई को सूखा आटा लगा बिलकुल हलके से बेलकर बड़ा करेंगे ताकि वो टूटे नहीं। अब इस परांठे को तवे पर घी लगा कर दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक माध्यम आंच पर सेक लेंगे। गोभी का परांठा तैयार हो गया है। इसे हरी चटनी, दही और मक्खन के साथ परोसे।

सुझाव:

  1. क्योंकि इस में हमने गोभी के चूरे को थोड़ी देर नमक लगा कर रखा है, गोभी नमक सोख लेती है तो मसाले में दुबारा नमक नहीं डालेंगे वर्ना मसाले में नमक ज्यादा हो जाता है।
  2. परांठो में तीखापन लाने के लिए इस मसाले में खूब सारा हरा धनिया, हरी मिर्च और अदरक डलता है क्योंकि गोभी का स्वाद फीका होता है।
  3. यह गरमागरम ज्यादा अच्छे लगते हैं। आप चाहें तो सारे परांठे बिना घी लगाये सेक कर रख लें और खाने से पहले घी लगा कर करारे सेक लें।

हरी चटनी:

  • कटा हुआ हरा धनिया – दो बड़ी कटोरी
  • हरी मिर्च – 3-4 छोटी एवं तीखी
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • जीरा – 1/4 टी स्पून
  • निम्बू का रस – 1 टी स्पून
  • चाट मसाला (MDH) – 1/2 टी स्पून

विधि:

धनिये को साफ़ करके धोलें। इसमें हरी मिर्च , जीरा , चाट मसाला, नमक और नीबू का रस डालकर मिक्सी में पीस लें। अब चटनी बन कर तैयार है।


Gobhi Ka Parantha with Green Chutney

Ingredients:

  • Aata (wheat flour) – 3 cups
  • Salt – 1/2 tsp
  • Ajwain (carom seeds) – 1 tsp
  • Water to knead the dough as required
  • For stuffing
    • Gobhi (cauli flower) – 500 gms
    • Ginger – 1 Piece
    • Green chilies – 7-8 small (spicy)
    • Chopped Coriander leaves/cilantro – 1 cup
    • MDH Garam masala – 3/4 tsp
    • Salt – 1 tsp
  • Ghee as required (for frying)

Method:

Take the wheat flour in a paraat (a big bowl or plate), add salt and ajwain (carom seeds) to it and knead it into a smooth dough by adding water. Then cover the dough and keep it aside for at least 20 minutes.

For stuffing: Firstly, wash the cauliflower and pat it dry and now chop it finely in chopper/food processor or grate with the help of grater (kaddukas). I usually use chopper .

Now transfer this finely grated Gobhi into a bowl. Remember, Gobhi has a lot of water content, so add 1 tsp salt to the grated Gobhi, mix it nicely and keep it aside for at least ten minutes so that the water separates from Gobhi. Meanwhile, chop the ginger, green chilies and coriander finely, by using chopper /food processor.

Now take the finely grated Gobhi in a colander and strain all the water until there is no drop of water left in it. Then add the finely chopped/grated ginger, green chilies, coriander, garam masala to it and mix it well. The Gobhi masala is now ready.

Now take a medium sized ball of dough and roll it out into a medium thick chapati, evenly spread 1 tsp oil/ghee on it and add 1-2 tbsp. of Gobhi masala to it. Bring the edges of the rolled roti to the centre, join them and roll it gently with the help of dry flour for dusting. Roast the parantha by applying ghee until it gets crisp on both sides.

The gobhi parantha is now ready. Serve it with a dollop of butter, green chutney and dahi (plain yoghurt)

Tips:

  1. Always knead smooth dough for making paranthas ,
  2. use lots of ginger, green chilies and coriander leaves in these paranthas because the taste of cauliflower is bland.
  3. Since we have earlier added salt in grated gobhi it absorbs the salt, after straining the gobhi there is no need to add salt again or else the masala would become very salty. The paranthas may even start breaking.

Green Chutney:

Ingredients:

  • Chopped Green Coriander/cilantro – 2 big bowls
  • Green chilies – 3-4 small
  • Jeera/cumin seeds – 1 tsp
  • Salt according taste
  • Lemon juice – 1 tsp
  • Chat masala – 1/2 tsp

Method:

Firstly, clean and wash the coriander leaves with water. Then put the leaves in a mixer/grinder and add green chilies, salt, cumin seeds, chat masala, lime juice and water. Then Blend/ grind it into smooth thick paste. Green Chutney is now ready.