स्नेहा, नव्या पिछले महीने मैंने कई प्रकार के अचार बनाये थे, जैसे कच्ची हल्दी, गाजर, मूली, मिर्च, नीबू और खजूर का अचार।
आज मैं खजूर के खट्टे मीठे आचार की विधि तुम्हे बताने जा रही हूँ। यह बड़े आसानी से बन जाता है, और पूरी एवं परांठे के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। (Click here for English)
सामग्री:
- खजूर – 250 ग्राम सीडलेस
- चीनी – 150 ग्राम
- काला नमक – 1/4 टी स्पून
- नमक – 1/4 टी स्पून
- पीसी हुई काली मिर्च – 1/2 टी स्पून
- पीसी हुई लाल मिर्च – 1/4 टी स्पून
- भुना हुआ जीरा – 1/2 टी स्पून
- नीबू का रस – 2 टेबल स्पून
विधि:
सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें, उसमें खजूर डालकर हलके हाथ से मसल कर खजूर धो लें और एक चलनी मैं डालकर छान लें और कुछ देर चलनी में रहने दें ताकि सारा पानी छन जाये।
अब खजूर की लम्बी लम्बी स्लाइस काटलें और इसमें सारे मसाले और नीबू का रस डालकर मिक्स करें और किसी कांच के जार मैं भर दें। इसे 10 दिन तक धूप दिखाएँ। दस दिन में यह अचार तैयार हो जाता है।
सुझाव:
- मैंने सुपर स्टोर से खरीदे हुए सीडलेस खजूर का उपयोग किया है। हम नार्मल खजूर, जो मार्किट में मिलते हैं, उनसे भी यह आचार बना सकते हैं पर ध्यान रहे कि बनाते वक़्त गुट्लियां निकाल देनी है।
- धुप दिखाने के दौरान, हर रोज शाम को एक बार अचार को अच्छे से मिक्स करना है।
- यह आचार मैदे की पूरी या भठूरे / कुलचे के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है।
Sweet and sour pickled dates
Ingredients:
- Khajoor (seedless dates) – 250 grms
- Sugar – 150 grms
- Bhuna jeera (roasted cumin seeds) – 1/2 tsp
- Black pepper pwd – 1/2 tsp
- Black salt – 1/4 tsp
- Salt – 1/4 tsp
- Red chili pwd – 1/4 tsp
- Lemon juice – 2 tbsp
Method:
Rinse and clean the Khajoor (Dates) with water and strain all the water using a colander. Leave them in a colander for a few minutes, so that no water is left. Now transfer them in a plate and cut them into thin slices. Add all the ingredients along with the lemon juice and mix them well.
Now transfer this mixture to a jar and keep it under sunlight for 10 days.
After ten days, the sweet and sour pickle will be ready to eat .
Tips:
- I have used seedless Khajoor (Dates) available in super stores. You can use normal Khajoor (Dates) which are easily available in market, make sure to remove seeds before making this pickle.
- Mix the pickle every evening for initial ten days.
- This pickle tastes good with Bhature/plain kulche and puris /paranthas.