स्नेहा/नव्या मैं आज तुम्हे पास्ता की खीर कैसे बनती है, सिखाने जा रही हूँ। (Click here for English)
सामग्री:
- दूध – 1 लीटर
- चीनी – 1 कटोरी ( छोटी)
- मिनी एल्बो पास्ता – 1 कटोरी ( छोटी)
- घी – 1 टेबल स्पून
- इलाइची – 3
- जावित्री पऊडर – 1 एक चुटकी
- कॉर्न फ्लोर – 3/4 टी स्पून
- पीला फ़ूड कलर – 1 चुटकी
- बादाम – 5 (बारीक कटे हुए)
विधि:
- एक पतीले में घी गरम करेंगे और इसमें पास्ता डालकर हल्का भूनेंगें।
- अब एक कटोरी पानी डाल कर मिलाएंगे और एक उबाल आने देंगे।
- इसमें अब दूध डालेंगे और एक चुटकी पीला फ़ूड कलर मिक्स करके 4 – 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएंगे।
- जब पास्ता थोड़ा पक जाए तब इसमे चीनी डालकर मिलाएंगे और 2-3 मिनट तक और थोडा पकने देंगे।
- खीर को गाढ़ी करने लिए इसमे 3/4 टी स्पून कॉर्न फ्लौर 1 टेबल स्पून ठंडे पानी में मिलाकर धीरे धीरे डालेंगे ताकि गुठलियां न पड़े।
- कॉर्न फ्लौर डालने के बाद 2 मिनट तक खीर को और पकने देंगे।
- अब हमारी पास्ता की खीर बन कर तैयार है इस में कटे हुये बादाम, कुटी हुई इलायची और जावित्री पाउडर डालेंगे।
- अब खीर को ठंडी होने के लिए रख देंगे।
सुझाव:
- इस खीर को फ्रिज में एकदम ठंडा करके ही परोसें।
Pasta Kheer
Ingredients:
- Milk – 1 ltr
- Sugar – 1 cup (small)
- Mini elbow pasta – 1 cup (small)
- Ghee – 1 tbs
- Green cardamom – 3 (pounded)
- Almonds 5 – finely choped.
- Mace pwd – 1 pinch
- Corn flour – 3/4 tsp
- Yellow food color – 1 pinch
Method:
- Heat ghee in a pan and add the mini elbow pasta to it and stir for 1 – 2 min so that the pasta is evenly coated.
- Now add a cup of water and bring it to a boil.
- Pour milk and a pinch of yellow food color and mix well. Let it simmer for 4 – 5 minutes.
- Add sugar and cook for a 2-3 more minutes.
- Now make a mixture of 3/4 tsp corn flour and 1 tbsp cold water and add it to the kheer. It would make the kheer thick.
- Cook for 2 more minutes and then switch off the gas.
- Now pasta kheer is ready to be served .
- Garnish it with chopped almonds, poundend cardamom and mace pwd.
- Serve chilled