साबूदाने के वड़े [Sabudana Vada]

स्नेहा/नव्या, आज में साबूदाने के वड़े बनाना सिखाने जा रही हूँ जो व्रत और उपवास में खाए जाते हैं। चाहें तो अन्य समय भी नाश्ते में खा सकते हैं। (Click here for English)

सामग्री:

  • तेल (वड़े तलने के लिए)
  • साबूदाने – 1 कटोरी (बड़ी)
  • उबले हुए आलू – 7 (माध्यम आकार के)
  • जीरा – 1/2 टी स्पून
  • अदरक – 1 इंच टुकडा (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 4 छोटी (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
  • नमक – 3/4 टी स्पून या स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि:

  1. रात को साबूदाने को 3 बार पानी से धोकर और सारा पानी निथार कर सुबह तक के लिए अलग रख दें।
  2. अब अगले दिन आलू को उबाल कर एवं छील कर मैश कर लें।
  3. एक बड़े बाउल में भीगे हुए साबूदाने, मैश किये हुए आलू, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, नमक, बारीक कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया लें और अच्छे से मिला लें।
  4. अब इस मिक्सचर को थोड़ा सा हाथ में लें और नीबू की साइज़ के गोले बनायें और हल्का सा चपटा कर लें और एक प्लेट में रख लें।
  5. अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और धीमी आंच पर वड़े को दोनों तरफ से सुनहरे होने तक तल लें।
  6. अब हमारे साबूदाने के वड़े बनकर तैयार हैं जिन्हें हम इमली की खट्टी मीठी चटनी और मूंगफली की चटनी के साथ परोसेंगे।

सुझाव :

  1. साबूदाने को कम से कम 7-8 घंटे तक भिगोना है।
  2. आलू और साबूदाने के मिक्सचर बनाने के 1-2 घंटे बाद ही वड़े बनाये अन्यथा यह टूटने लगते है।
  3. इन्हें गरमा गरम ही खाये। यह ठंडे होने के बाद कुरकुरे नही रहते व नरम हो जाते है।
  4. इन्हें धीमी आंच पर ही तलें, तेज आंच पर तलने पर ये अंदर से कच्चे रह जाते है।

Sabudana Vada

Ingredients:

  • Cooking Oil for frying Vadaas
  • Sago pearls( sabudana) – 1 bowl (large )
  • Potatoes boiled – 7 medium
  • Jeera – 1/2 tsp
  • Ginger – 1 inch piece (finely chopped )
  • Green chilies – 4 small ( finely chopped)
  • Red Chilli pwd – 1 tsp
  • Salt – 3/4 tsp or as per taste
  • Chopped green coriander – 2 tbsp

Method:

  1. Wash the sabudana with water 3 times.
  2. Drain the water completely and keep it aside for overnight (7-8 hours).
  3. Next morning, boil and peel the potatoes and mash them nicely.
  4. Now take a large bowl. Add soaked sabudana, mashed patatoes, jeera, chilli pwd, salt, chopped green chillies, ginger and chopped green coriander. Mix all the ingredients well.
  5. Make equal sized balls from the mixture
  6. Flatten them to obtain desired shape and keep them aside.
  7. Now heat the oil in a pan and deep fry them on a medium flame till both the sides get golden brown in color.
  8. Now the sabudana vadas are ready to be served.
  9. Serve the vadas with sweet n sour tamarind chutney and peanut chutney.

Tips:

  1. Make sure to soak sabudana for atleast 7-8 hrs. The more it is soaked, the better the vadas would be.
  2. After making the mixture of mashed potatoes and sabudana keep it aside for atleast 1 to 2 hrs or else the vadas would start breaking.
  3. Eat it instantly or they would turn soggy.
  4. Make sure to fry them on a medium flame.