स्नेहा/नव्या, आज में तुम्हे मोगर बनाना सिखाऊंगी। मोगर हमारे राजस्थान में पीली वाली मूंग दाल को कहते हैं। यह सूखी भी बनाई जाती है और तरी वाली भी। यहां में तुम्हे तरी वाली मोगर की विधि बताने जा रही हूँ। (Click here for English)
सामग्री :
- पीली मूंग दाल(मोगर ) – 1 कटोरी ( छोटी)
- प्याज़ – 1 कटा हुआ
- लहसुन की कलियाँ – 2 कटी हुई
- तेल – 2 टेबल स्पून
- जीरा – 1/4 टी स्पून
- सौंफ – 1/4 टी स्पून( दरदरी कुटी हुई )
- हल्दी 1/4 टी स्पून
- मिर्च – 1 टी स्पून
- धनिया – 1 टी स्पून
- नमक – 1 टी स्पून या स्वादानुसार
- लहसुन पेस्ट – 3 टी स्पून
- छाछ – 1/2 कटोरी
- कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
- हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
- पानी – 4 कटोरी या आवश्यकता अनुसार
विधि:
- सबसे पहले हम दाल साफ कर पानी से दो तीन बार धो लेंगे।
- अब गैस पर एक पैन ( पतीले) में तेल गरम करेंगे और जीरा चटकाएँगे।
- अब हम कटे हुए लहसुन डालेंगे और जैसे ही लहसुन हल्के भूरे रंग का हो जाए तब हम कटे हुए प्याज़ भी डाल देंगें और अब भीगी हुई दाल का सारा पानी निथार कर दाल के दाने डालेंगे और एक दो मिनट के लिए हल्के से फ्राई होने देंगे।
- अब इस में हम सारे मसाले और लहसुन का पेस्ट डालकर पका लेंगे जब मसाला तेल छोड़ दे तब हम 4 कटोरी पानी दाल में डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे और उबाल आने देंगे।
- जब दाल में उबाल आ जाये तब हम ढक्कन लगा कर धीमी आंच पर 10 मिनट पकने देंगे।
- 7-8 मिनट बाद एक चम्मच में दाल लेकर चेक करेंगे कि दाल उबली या नही।
- ध्यान रहे कि दाल के दाने नर्म तो हो जाये पर ज्यादा न उबल जाए। अब इस में चम्मच से लगातार चलाते हुए छाछ डालेंगे जब तक कि उबाल न आ जाए। ध्यान रहे छाछ फट न जाये। इसे 2 मिनट तक पकने देंगें।
- जब दाल पक जाए तो गैस बंद कर देंगे और इस में कसूरी मेथी मसल कर डालेंगे, दरदरी कुटी हुई सौंफऔर हरा धनिया भी डाल देंगे।
- इसे गर्म फुल्कों/सादे चावल और सादे परांठे, कटे हुए प्याज़, ताली हुई हरी मिर्च और नीबू के साथ परोसेंगे।
सुझाव:
- दाल पतीले में ही बनाये यदि कूकर का उपयोग करें तो सीटी न लगाएं अन्यथा दानेदार नही रहेगी और ज्यादा पक जाएगी। धीमी आंच पर ही पकाएं।
Rajasthani Mogar Dal(Tari Wali)
Ingredients:
- Yellow moong dal(mogar) – 1 cup (small)
- Onion – 1( chopped)
- Garlic cloves – 2 chopped
- Oil – 2 tbsp
- Jeera – 1/4 tsp
- Turmeric – 1/4 tsp
- Chilli pwd – 1 tsp
- Dhania pwd – tsp
- Salt – 1 tsp or as per taste
- Garlic paste- 3 tsp
- Buttermilk – 1/2 cup
- Kasoori methi – 1 tsp
- Chopped coriander – tbsp
- Fennel (saunf) – 1/4 tsp pounded
- Water – 4 cups or as required.
Method:
- Clean and wash the yellow moong daal with water (3 – 4 times), drain and then keep aside.
- Now heat oil in the pan, add jeera to it. After that, add chopped garlic.
- When the garlic turns brown in colour, add chopped onions and then saute.
- Now add soaked drained dal and stir fry for 2 minutes.
- Add all the masalas and garlic paste. mix well and cook until the oil separates.
- Now add 4 cups of water and cover the pan.
- Let the daal cook on a low flame for 10 minutes.
- After 7-8 minutes check the dal. The dal should be soft in texture but not overly cooked or mushy.
- Now add half cup of buttermilk and stir continuously or else the butter milk will curdle.
- Let it simmer for 2 minutes. Turn off the gas.
- Now add kasoori methi, pounded saunf(fennel) and chopped coriander.
- Now our mogar dal is ready to be served.
- Enjoy it with soft chapatis , plain Rice or plain paranthas along with lemon, fried green chillies and onoins.
Tips:
- Make this dal in a pan(patila). If you are using a cooker, do not use whistle else the Dal would turn mushy. It should have a grainy texture. Make sure to cook on a low flame.