स्नेहा नव्या आज में तुम्हे बहुत ही आसानी से बन जाने वाली मैंगो आइस क्रीम की विधि बताने जा रही हूँ।
इसे बनाने के लिए केवल तीन चीजों की आवश्यकता पड़ती हैं।
सामग्री:
- आम (सफेदा) – 1 किलो
- कंडेंस्ड मिल्क (मिल्क मेड) – 1 टिन (400 ग्राम)
- अमूल फ्रेश क्रीम – 1 पैकेट (250 ml)
विधि:
- आम को धो कर छील लेंगे और उनको टुकड़ो में काट लेंगे।
- अब आम के टुकड़ों और कंडेंस्ड मिल्क को मिलाकर मिक्सी/हैंड ब्लेंडर की सहायता से पीस लेंगे और इस कि प्यूरी बना लेंगे।
- इस प्यूरी में क्रीम मिलाकर फेंट लेंगे।
- अब इस मिश्रण को एयर टाइट कंटेनर में डाल कर फ्रीजर में जमने के लिए 8-10 घंटे के लिए रख देंगे।
- आम की आइस क्रीम अब बनकर तैयार है।
सुझाव:
- आइस क्रीम हमेशा एयर टाइट कंटेनर में ही जमायें ताकि इसमें आइस क्रिस्टल्स न बने।
Very nice & short way for a such a cool desert
Thanks Hukam
So simple and easy mango 🥭 ice cream I would sure make it