स्नेहा/नव्या, कल मैंने तुम्हे मीठे ओलिए की रेसेपी बताई थी, आज चरका ओलिया कैसे बनता है सिखा रही हूँ। इसे सीतला सप्तमी/अष्टमी के दौरान विशेष रूप से बनाया जाता है। (Click here for English)
सामग्री:
- मक्की का दलिया – 2 कटोरी (उबला हुआ)
- छाछ – 4 कटोरी
- पिसा हुआ जीरा – 1 टी स्पून
- पिसी हुई राई – 1 टी स्पून
- भुना हुआ जीरा – 1 टी स्पून
- पिसी हुई लाल मिर्च – 1/4 टी स्पून
- नमक – 1/2 टी स्पून
विधि:
- एक गहरे बर्तन में मक्की का उबला हुआ हुआ दलिया डालेंगे और उसमें छाछ और बाकी की सामग्री डाल कर मिला लेंगे।
- इसे 3-4 घंटे बाद उपयोग मैं लेंगे, ताकि राई के तीखापन का स्वाद भी आ जाये।
-
अब हम इसको नीचे लिखे तरीके से फलवासेंगे यानी धुआँर देंगे।
- धुआंर देंने के लिए के लिए एक कोयले के टुकड़े को हम गैस स्टोव पे धीमी आंच पर लाल होने देंगे और गैस बंद कर देंगे।
- जिस बर्तन में हमने ओलिया बना कर रखा उसमे एक छोटी स्टील की कटोरी इस प्रकार से रखेंगे कि कटोरी सतह पर ही रहे व ओलिये में न डूबे।
- अब जो कोयला हमने गर्म किया है उसे चिमटे की सहायता से कटोरी में रखेंगे और उस पर 2 टी स्पून घी डालेंगे जिस से धुआं आने लगेगा, तुरंत बर्तन को ढक देंगे।
- 5 से 10 मिनट तक ढक्कन लगा कर रखेंगे और उसके बाद कटोरी और कोयला निकाल देंगे।
- हमारा चरका ओलिया बनकर तैयार है। परोसते समय थोडा सा पिसा हुआ जीरा ऊपर से डाल कर परोसें।
सुझाव:
- आजकल शहरों में कोयला आम तोर पर मुश्किल से मिलता है। यह आपको कपडे प्रेस करने वाले के पास आसानी से मिल जायेंगे।
- मिक्स करते समय ध्यान रखे दलिये की गुठलियां न रहे।
- ओलिया ज्यादा देर बाहर रहने बहुत खट्टा हो जाता है इसे फ्रिज में रखे।
Charka olia
Ingredients:
- Boiled corn daliya (porridge) – 2 cups
- Buttermilk – 4 cups
- Roasted cumin seeds – 2 tsp
- Cumin pwd – 2 tsp
- Powdered rai – 1 tsp
- Red chili pwd – 1/4 tsp
- Salt 1/2 – tsp
Method:
- Take a large bowl and put corn dalia and all the other ingredients into it and mix well, keep it aside for 3-4 hours so that the pungent taste of rai gets absorbed into it.
To give it a smoky flavor, take a piece of charcoal and place it on a gas burner on low flame until it turns red hot, now turn off the gas, place a small steel bowl into the vessel in which our olia is kept, with the help of chimta (tongs). Carefully put the burning charcoal into this steel bowl. Now pour 2 tsp of ghee on charcoal. It will start to smoke, cover the vessel for 5 to10 minutes so that smoky flavour gets totally absorbed.- Now remove the katori with charcoal.
- Ensure that the steel bowl does not get immersed into the mixture.
- Now the charka olia is ready to serve. Garnish it with cumin powder before serving.
Tips:
- While mixing the dalia make sure that there are no lumps into it.
- Keep olia refrigerated or else it turns sour.
- You can easily get the charcoal from any Presswala.