पालक पनीर [Palak Paneer]

स्नेहा/नव्या, आज में नव्या की फेवरेट पालक पनीर की सब्जी सिखाने जा रही हूँ। ये सबसे पहली सब्जी थी जो मैंने बनानी सीखी थी लगभग 32 वर्ष पहले। (Click here for English)

सामग्री:

  • तेल – पनीर तलने के लिए
  • घी – 1 टेबल स्पून + 1 टेबल स्पून तेल (सब्जी बनाने के लिए)(दोनों को मिक्स कर लें)
  • पालक – 500 ग्राम
  • पनीर – 400 ग्राम (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ)
  • प्याज – 1 बड़ा (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ)
  • टमाटर – 3 बड़े (प्यूरी)
  • लहसुन – 6 कलियों का पेस्ट
  • अदरक – 1/2 इंच (पेस्ट)
  • जीरा – 1/4 टी स्पून
  • हल्दी – 1/4 टी स्पून
  • लाल मिर्च – 1.5 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
  • नमक – 3/4 टी स्पून या स्वाद अनुसार
  • फेंटी हुई ताज़ा मलाई/क्रीम – 1 टेबल स्पून
  • अमूल बटर – 1 इंच क्यूब

विधि:

  1. सबसे पहले हम पालक साफ कर के उसे 3-4 बार पानी से धो लेंगे।
  2. अब एक कूकर में पालक के साथ एक कप पानी और थोड़ा सा नमक डालकर तीन सीटी आने तक उबालेंगे और ठंडा होने देंगे।
  3. अब सारा पानी निथार कर पालक को मिक्सी या हैण्ड ब्लेंडर से पीसकर पेस्ट/प्यूरी बना कर अलग रख लेंगे।
  4. अब कड़ाही में तेल गरम करेंगे और पनीर डाल कर सुनहरी भूरे रंग होने तक धीमी आंच पर तल कर अलग प्लेट में निकाल कर रख लेंगे।
  5. अब एक पैन में 1 टेबल स्पून घी + 1 टेबल स्पून तेल गरम करेंगे और जीरा डालकर चटकाएँगे और कटे हुए प्याज़ डाल कर 1 मिनट के लिए भूनेंगे।
  6. अब इसमें उबले टमाटर का पेस्ट, सारे मसाले डालकर और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर मिलाएंगे और धीमी आंच पर पकने देंगे।
  7. जब तेल/घी तैरने लगे तब इस में पीसा हुआ पालक और तले हुए पनीर के टुकड़े भी डाल देंगे और ढक्कन लगा कर 5-7 मिनट तक पकाएंगे और गैस बंद कर देंगे।
  8. अब इसमें 1 टेबल स्पून फेंटी हुई ताजा मलाई और एक क्यूब अमूल बटर डालकर मिलाएंगे। अब हमारी पालक पनीर की सब्जी बनकर तैयार है।
  9. इसे आप नान, रोटी अथवा सादे परांठे के साथ परोसें।

सुझाव:

  1. पालक डालने के बाद ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर पकाएं वरना छींटे इधर उधर बहुत गिरेंगे।
  2. टमाटर की प्यूरी बनाने से पहले उसको थोड़ा सा नमक डालकर 2 मिनट के लिए किसी पतीले में उबाल लें और उसका छिलका हटाकर पेस्ट बना लें।

Palak Paneer

Ingredients:

  • Cooking oil – for frying the paneer
  • Cooking oil – 1 tbsp +1tbsp ghee (for making the sabji)
  • Spinach – 500 gms
  • Paneer – 400 gms (cut into cubes)
  • Tomatoes – 3 large (pureed)
  • Onion – 1 large (chopped)
  • Garlic cloves – 6 (paste)
  • Ginger – 1/2 inch piece (paste)
  • Jeera – 1/4 tsp
  • Turmeric – 1/4 tsp
  • Chilli – 1.5 tsp
  • Dhania pwd – 1tsp
  • Salt – 3/4 tsp or as per taste
  • Fresh cream – 1 tbsp
  • Amul Butter – 1 inch cube

Method:

  1. Wash and clean the spinach in water 3-4 times and put the it into a pressure cooker.
  2. Add some salt along with a cup of water and boil it upto 3 whistles.
  3. Drain the spinach and let it cool down completely before making a fine paste with the help of a mixi or hand blender.
  4. Meanwhile heat some oil in a non-stick pan. Add the cubes of paneer and fry them till they turn golden-brown in colour and keep them aside.
  5. Now heat 1 tbsp oil + 1 tbsp ghee in a non-stick pan, add chopped onions and fry them till they get slightly brown.
  6. Now add pureed tomatoes, masalas and ginger garlic paste and cook till the oil separates.
  7. Now add the spinach paste and the fried paneer which we had kept aside earlier.
  8. Cover the lid and cook on a low flame for 5-7 minutes and then turn off the gas .
  9. Add 1 table spoon of fresh cream and one cube of amul butter to the sabji and mix well.
  10. Now our Palak Paneer sabji is ready to serve. It goes well with naan, plain rotis or paranthas.

Tip:

  1. After adding Spinach (Palak) to the sabzi, make sure that the pan is covered otherwise it will start to splutter.
  2. To make Tomato Puree, boil tomatoes in a vessel for 2 minutes with some water and salt. Now drain the water and remove the skin and make thick paste.