स्नेहा/नव्या, हमारे राजस्थान में होली के बाद सीतला सप्तमी/अष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है जिसमे ठंडा खाना खाने की परम्परा है। इसमें खाना एक दिन पहले शाम को बना लिया जाता है तथा उसको अगले दिन सीतला माता की पूजा के बाद ठंडा ही खाया जाता है। इस त्यौहार के लिए कई प्रकार के व्यंजन बनाये जाते हैं जैसे मीठा/चरका ओलिया, रोटी, पूरी, पूआ-पकोड़ी, मीठी/चरकी पापड़ी, राबड़ी, बाजरी के सोगरे, दही बड़े, चने, मोठ, केर सांगरी की सब्जी, राबोड़ी की सब्जी इत्यादि। आज मैं तुम्हे मीठा ओलिया कैसे बनाया जाता है यह सिखाने जा रही हूँ। (Click here for English)
सामग्री:
- उबले हुए चावल – 2 कटोरी
- चीनी – 2 कटोरी
- दही फेंटा हुआ (कम खट्टा) – 4 कटोरी
- पानी – 1/2 कटोरी
- कटे हुए बादाम, काजू, किशमिश – 1 कटोरी (सभी मिलाकर)
- नारियल बूरा – 1 टेबल स्पून
- हरी इलाइची कूटी हुई – 6
- थोड़ी केसर
- कटे हुए अंगूर – 1 टेबल स्पून
विधि :
- एक बड़े गहरे बर्तन में दही, पानी और चीनी को इस प्रकार से मिलाएंगे कि सारी चीनी घुल जाए और दाना ना रहे।
- अब इसमें उबले हुए चावल हल्का सा मसल (मैश) करके मिला लेंगे और कटे हुए काजू बादाम, कूटी हुई इलाइची, घुली हुई केसर भी डाल देंगे।
- अब हमारा मीठा ओलिया बनकर तैयार है।
सुझाव:
- इसे फ्रिज में ठंडा कर के परोसे। बाहर रहने से यह खट्टा हो जाएगा।
- परोसते समय कटे हुए अंगूर और काजू बादाम की कतरन की गार्निश के साथ परोसें।
Meetha oliya
Ingredients:
- Cooked rice – 2 cups
- Sugar -2 cups
- Curd – 4 cups
- Water – 1/2 cup
- Almonds, chasews, raisins – chopped – 1 cup (all together)
- Desiccated cocunut – 1 tbsp
- Cardamom – 6 pounded
- Safron – few strands
- Chopped Grapes – 1 tbsp
Method:
- Take a deep bowl and put curd, water and sugar into it and mix it well till the sugar gets dissolved.
- Now add lightly mashed rice, chopped dry fruits, desiccated coconut (nariyal boora), pounded cardamom and safron to it.
- Mix well. Our Meetha Oliya is now ready. Refrigerate it.
- Before serving garnish it with chopped grapes and dry fruits.
Tips:
- Keep it refrigerated or else it will turn sour.
- While making Meetha Oliya make sure the curd is not too sour.