लहसुन की चटनी – राजस्थानी [Lehsun (garlic) chutney – Rajasthani]

स्नेहा, नव्या आज लहसुन की चटनी और मिर्च के टिपोरे बाजरे के सोगरे (रोटी) बनाए हैं। लहसुन की चटनी राजस्थान के सभी भागों में बहुत पसंद की जाती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। मिर्च के टिपोरे राजस्थान के हर फंक्शन में जरूर बनते हैं। (Click here for English)

सामग्री :

  • तेल – 2 टेबल स्पून
  • लहसुन की कलियाँ – 30
  • जीरा – 1/4 टी स्पून
  • हल्दी – 1/4 टी स्पून
  • मिर्च – 3 टी स्पून
  • धनिया – 2 स्पून
  • नमक – 1 टी स्पून

विधि:

  • सबसे पहले हम लहसुन को छील लेंगे और 5 लहसुन की कलियों के हम छोटे टुकड़े काट लेंगे और बाकी लहसुन को सारे मसालों के साथ मिक्सी में 2 टेबल स्पून पानी डाल कर पीस कर उसका पेस्ट बना लेंगे.
  • अब एक कड़ाही में तेल गरम करेंगे और उसमें जीरा और कटा हुआ लहसुन डाल देंगे। लहसुन के टुकड़े जब हलके भूरे रंग के हो जाये तो उस मैं लहसुन और मसालों का जो पेस्ट तैयार किया है वह भी डाल देंगे और 3 या चार मिनट तक धीमी आंच पर पका लेंगे। जैसे ही तेल तैरने लगे गैस बंद कर देंगे।
  • लहसुन की चटनी बनकर तैयार है।

सुझाव:

  1. यह चटनी बाजरे के सोगरे (रोटी), मक्का की रोटी और चपाती के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है। साथ में छाछ और दही भी हो तो स्वाद का कहना ही क्या….!!

Lehsun (garlic) chutney

Ingredients:

  • Cooking oil – 2 table spoon
  • Garlic cloves – 30
  • Jeera (cumin) – 1/4 tsp
  • Turmeric pwd – 1/4 tsp
  • Red chili pwd – 3 tsp
  • Dhania pwd – 2 tsp
  • Salt – 1 tsp

Method:

  • Peel the garlic and cut 5 cloves of garlic into small pieces and make a paste of remaining garlic with two table spoon of water and all the masalas
  • Now heat oil in a pan add jeera and cut pieces of garlic to it.
  • When the garlic turns brown, add the paste of garlic and masalas. Cook it till the oil separates.
  • Now the garlic chutney is ready.

Tips:

  1. This chutney tastes good with “Baajare ki Roti”, “Makke ki Roti” and Chapatis.
  2. Serve with Curd or butter milk.