स्नेहा, नव्या आज मैंने लौकी की सब्जी बनाई है, लौकी को राजस्थानी भाषा में आल भी कहा जाता है। मेरी मम्मी बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनाया करती थी। इसे बनाने के लिए हमे चाहिए:- (Click here for English)
सामग्री:
- लौकी – 350-400 ग्राम
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- तेल – 1.5 टेबल स्पून
- जीरा – 1/2 टी स्पून
- लाल मिर्च – 1.5 टी स्पून
- धनिया – 1.5 टी स्पून
- नमक – 1 टी स्पून या स्वाद अनुसार
- लहसुन – 5 बड़ी कलियाँ
- दही – आधी कटोरी
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
- बेसन – 1/4 टी स्पून
- पानी – 4 कटोरी
- कटा हुआ हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
विधि:
सबसे पहले लौकी को धोकर और छील कर छोटे टुकडो में काट लें, अब गैस पर एक पतीले में तेल गरम करें और जीरा डाल कर चटकाएं तथा बारीक कटे हुए प्याज़ डाल कर भून लें। अब लौकी डाल कर एक दो मिनट चम्मच से मिलाएं। थोडा सा पानी डाल कर ढक दें। अब एक कटोरी में पिसा हुआ लहसुन, हल्दी, मिर्ची, धनिया, नमक और एक टेबल स्पून पानी डालकर पेस्ट बना लें और उस पर कटी हुई हरी मिर्च डालकर इस पेस्ट को लौकी में मिक्स कर लें। जब मसाला भुन जाये और तेल तैरने लगे, तो एक लौकी का टुकड़ा चम्मच में ठंडा करके देख लें की लौकी पक गयी है या नहीं। यदि नहीं, तो थोडा पानी डाल कर ढक्कन लगा कर सब्जी पकने दें। जब लौकी अच्छे से पक जाये तो बड़े चम्मच से थोड़ी लौकी हल्के से मैश कर लें। अब कटोरी में 1/4 टी स्पून बेसन दही में डाल कर फेंट लें और थोडा पानी डाल कर इस दही को सब्जी में डाल कर लगातार मिक्स करते रहें वर्ना दही फट जाता है। जब उबाल आ जाये तो तीन कटोरी पानी डाल कर सब्जी ढक दें और पांच मिनट तक पकने दें फिर गैस बंद कर दें और कटा हुआ हरा धनिया डाल दें।
सुझाव:
- सब्जी में जो दही या छाछ डालेंगे उसमें हल्की सी खटास होनी चाहिए। यदि फीका हुआ या अधिक खट्टा हुआ तो सब्जी स्वादिष्ट नहीं बनेगी।
- दही / छाछ में 1/4 टी स्पून बेसन फेंट कर सब्जी में डालने के बाद दही फटता नहीं है। बस इस बात का ध्यान रखना कि फेंटते समय बेसन में गुटली ना रहे।
- लौकी का स्वाद क्योंकि फीका होता हैं इसलिए इसकी सब्जी में मिर्च थोड़ी सी ज्यादा डालेंगे तो बहुत अच्छी लगेगी।
Lauki ki Sabzi (Rajasthani)
Ingredients:
- Lauki – 350-400 gms
- Onion – 1 (Finely chopped)
- Cooking Oil – 1.5 tbsp.
- Jeera – 1/2 tsp.
- Turmeric – 1/4 tsp.
- Red Chili pwd – 1.5 tsp.
- Coriander pwd – 1.5 tsp.
- Salt – according to taste
- Garlic – 5 pods (kaliyan)
- Curd – 1/2 Cup
- Green Chilies – 3 (Finely cut)
- Besan (Gram flour) – 1/4 tsp.
- Water – 2 cups or as required
- Chopped coriander/cilantro – 1 tbsp.
Method:
Peel the Lauki and cut it into small cubes, now heat the oil in a pan, add Jeera in it and let it splutter. Add chopped onion and lauki. Stir nicely to coat it evenly in the oil. Cover the pan with a lid after adding some water and cook it on low flame.
Meanwhile make a paste of garlic and add chilli powder, turmeric, coriander powder, salt and 2 tbsp of water into it. Now, add this paste to the sabji. Cook it until the lauki gets soft, now make a paste of curd and besan, and add it to the sabji. Stir continuously till the oil starts to separate, now add 3 cups of water to it and let it simmer for 5 minutes. The sabji is now ready. Garnish it with chopped coriander leaves and enjoy it with fresh and warm chapatis!
Tips:
- The curd or buttermilk should be mildly sour.
- When you add the paste of curd and besan into the sabji, make sure to stir it continuously or else the curd will start to curdle.
- By adding 1/4 tsp of besan to the curd will ensure that it doesn’t curdle and the gravy becomes thicker.