राजस्थानी लापसी [Rajasthani Laapsi] – Recipe#1

प्रिय बेटी स्नेहा और नव्या, राजस्थान में हर शुभ कार्य में भगवान को लापसी का भोग लगाया जाता है| आज मैंने भी माँ भगवती के प्रसाद के लिए लापसी बनायीं है जिसकी विधि इस प्रकार है:-
(Click here for English)

सामग्री:

  • गेहूं का दलिया – 1 कटोरी
  • घी – 1 टेबल स्पून
  • सौंफ – 1 टी स्पून
  • कसा हुआ गुड – 1 कटोरी
  • कसा हुआ नारियल, काजू, बादाम, किशमिश – 1 कटोरी

विधि:

सबसे पहले एक कडाही मैं घी डालकर दलिये  को अच्छी से भून लेना, फिर उसमें दो कटोरी पानी और 1 चमम्च सौंफ डाल कर ढक्कन लगा कर पकने देना, जब पानी बिलकुल कम रह जाये तो एक चम्मच मैं दलीया लेकर चेक करना कि वो ठीक से पका  या नहीं, अगर नहीं तो उसमें थोडा पानी और डाल कर ढक देना। फिर वो जब पक जाये और उसमें बिलकुल पानी न रहे तब उस मैं गुड डाल कर अच्छे से मिक्स करना और जब गुड पूरी तरह से घुल जाये और दलिए का दाना दिखने लगे तब गैस बंद करके उस मैं कसा हुआ नारियल और कटे हुए काजू, बदाम और किशमिश डाल देना और अब लापसी बन चुकी है।

जब परोसोगी तो ध्यान रखना की यह गरमागरम अच्छी लगती है। खाने में अलग से घी भी परोसना। गर्मी के मौसम में ठन्डे दूध के साथ तथा सर्दियों में गर्म दूध के साथ मिक्स करके भी खा सकते हैं। ठीक इसी तरह से लूची भी बनती है उसमे अंतर यह है कि उसमें दलिए को सेका नहीं जाता।


Laapsi

Ingredients:

  • Gehun Dalia (Wheat Porridge) – 1 bowl
  • Ghee – 1 table spoon
  • Grated jaggery – 1 bowl
  • Desiccated coconut, chashews, almonds, raisins (Chopped) – 1 cup (all together)
  • Fennel seeds – 1 tsp

Method :

  1. Heat ghee in a nonstick pan.
  2. Add dalia into it ..
  3. Roast Dalia till it turns light brown in colour.
  4. Add 2 cups of water and fennel seeds.
  5. Mix well and cover the pan.
  6. Let it cook till Dalia gets soft.
  7. Now add grated jaggery and cook for few minutes till it completely melts and no more water is left.
  8. Garnish with desiccated cocunut and chopped nuts . Serve hot with spoonful of Ghee.
  9. You can also have it with warm milk in winters and chilled milk in summers or you can simply enjoy it without milk as well.

 

 

2 Comments

  1. Great jija, I am reading ur recipes regularly and guess ki mujhe jaise jinko khaana banane mein zyada maharat haasil nahin hai unki kaafi madad hogi. Shashi.

Comments are closed.