स्नेहा/नव्या, मूली की सब्जी वैसे तो कई प्रकार से बनाई जाती है। आज में तुम्हे इसकी एक रेसिपी सीखाने जा रही हूँ। (Click here for English)
सामग्री :
- मूली (सफ़ेद वाली) – 1 (बड़ी)
- तेल – 1 टेबल स्पून
- राई – 1/4 टी स्पून
- जीरा – 1/4 टी स्पून
- अजवाइन – 1/4 टी स्पून
- कलौंजी – 1/4 टी स्पून
- सौंफ – 1/4 टी स्पून
- हल्दी – 1/4 टी स्पून
- पिसी हुई लाल मिर्च – 1/2 टी स्पून
- पिसा हुआ धनिया – 1/2 टी स्पून
- नमक – 1/2 टी स्पून
- बेसन – 1/2 टी स्पून
- हरी मिर्च छोटी (तीखी) – 3
- लहसुन अदरक पेस्ट – 2 टी स्पून
- छाछ – एक कटोरी (कम खट्टी)
- कटा हुआ हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
विधि:
- सबसे पहले हम मूली, हरा धनिया और हरी मिर्च को पानी से धो लेंगे।
- अब मूली को छील कर कद्दूकस कर लेंगे, और हरी मिर्च और हरे धनिये को काट लेंगे।
- अब कद्दूकस की हुई मूली को एक बड़े बाउल में डालेंगे और नमक लगाकर 5 मिनट के लिए अलग रख देंगें।
- एक कटोरी में 1/4 टी स्पून बेसन, सारे मसाले, अदरक लहसुन पेस्ट और छाछ डाल कर मिक्स करेंगे।
- अब एक पैन में तेल गरम करेंगे और उसमें राई, जीरा, अजवाइन, सौंफ और कलौंजी डाल देँगे और जीरा चटकने लगे तब जो हमने मसाले का पेस्ट बनाया है डालेंगे और लगातार चम्मच से चलाते रहेंगे, जब तक मसाला तेल न छोड़ दे ।
- अब इसमें हम 2 कटोरी पानी डाल कर धीमी आंच पर उबाल आने देंगे।
- कद्दूकस की हुई मूली जिसे हमने नमक लगा कर रखा, उसे निचोड़ लेंगे ताकि सारा पानी निकल जाये, अब इसे हम ग्रेवी में हरी मिर्च के साथ मिलाएंगे और 4-5 मिनट तक पकाएंगे।
- अब मूली की सब्जी बन चुकी है। खूब सारा हरा धनिया डालें, और इसे घी चुपड़े हुए गर्म फुलकों या गरमागरम चावल के साथ परोसें।
Radish Curry
Ingredients:
- Radish (white) – 1 (large)
- Cooking oil – 1tbsp
- Jeera (cumin) – 1/4 tsp
- Rai (mustard ) – 1/4 tsp
- Ajwain(carom) – 1/4 tsp
- Kalonji (nigella) – 1/4 tsp
- Saunf (fennel) – 1/4 tsp
- Turmeric – 1/4 tsp
- Chili pwd – 1/2 tsp
- Dhania powder -1/2 tsp
- Salt – 1/2 tsp
- Green chilies small – 3 (spicy)
- Ginger garlic paste – 2 tsp
- Butter milk – 1cup (mildly sour)
- Besan – 1/2 tsp
- Chopped coriander leaves – 1 tbsp
Method :
- Rinse and clean radish, coriander, and green chilies with water.
- Peel and grate the radish and finely chop green chilies and coriander leaves.
- Now transfer grated radish into a large bowl, add some salt, toss and keep aside for 5 minutes.
- In a bowl Make a paste of besan, masalas, ginger, garlic with butter milk
- Heat oil in a pan add jeera, rai, kalonji to the oil and let them splutter. Add the masala paste and stir continuously. Cook till the oil separates. Add 2 cups of water let it simmer on a low flame.
- Now squeeze the grated radish in such way that no water is left in it, add this along with chopped green chilies to the gravy, stir and cook for 4 to 5 minutes.
- The sabji is now ready garnish it with lots chopped coriander and serve with ghee smeared fulkas or piping hot rice.