स्नेहा / नव्या आज मैं तुम्हे रतालू / जमीकंद की सब्जी कैसे बनाई जाती है सिखाने जा रही हूँ। यह जमीन में पैदा होने वाला कन्द है इसीलिए इसे जमीकंद कहते हैं। (Click here for English)
सामग्री:
- रतालू / जमीकंद – 1/2 kg
- कुकिंग आयल – 3 टेबल स्पून
- जीरा – 1/4 टीस्पून
- हल्दी – 1/4 टीस्पून
- पिसी हुई लाल मिर्च – 1 टीस्पून
- पिसा हुआ धनिया – 1 टीस्पून
- नमक – 1/2 टीस्पून या स्वादानुसार
- लहसुन – 8 कलियाँ (कुटा हुआ)
- दही (कम खट्टा) – 1/2 कटोरी (फेंटा हुआ)
विधि:
- सबसे पहले हम रतालू को धोकर उसे सूखे कपड़े से पोंछ लेंगे।
- अपनी हथेलियों पर थोडा सा तेल लगा लेंगे (वर्ना कच्चे रतालू के संपर्क में आने से हाथों में खुजली चल सकती है)
- रतालू / जमीकंद को छील कर बड़े चौकोर टुकड़ो में काटेंगे।
- अब एक गहरी कढ़ाई में तेल गरम करेंगे और जीरा डाल कर चटकाएँगे।
- इसमें रतालू/जमीकंद के टुकड़े डाल कर धीमी आंच पर भूरे होने तक तल लेंगे ।
- जब रतालू फ्राई हो जाये और भूरे और कुरकुरे हो जाये तब एक चम्मच की सहायता से चेक करें कि रतालू पक गया है या नहीं।
- जब रतालू पक जाए तब हम इस में सारे मसाले, कुटा हुआ लहसुन और फेंटा हुआ दही डाल देंगे और उबाल आने तक लगातार चम्मच चलाते रहेँगे ।
- जब मसाला पक जाए और तेल छोड़ने लगे तब गैस बंद कर देंगे।
- यह सब्जी सूखी बनती है।
- अब हमारी रतालू/जमीकंद की राजस्थानी सब्जी बनकर तैयार है। इसे हम गरम घी तथा चुपड़े हुए फुलकों के साथ परोसेंगे।
सुझाव:
- रतालू / जमीकंद को काटने से पहले हमेशा हथेलियों पर तेल लगा लें अन्यथा हाथों में बहुत खुजली चलती है।
- ध्यान रहे रतालू /जमीकंद की सब्जी ठीक से पकना जरूरी है यदि कच्ची रह जाये तो गले में चुभती है।
- इस गरम ही खाया तो बहुत स्वादिष्ट लगती है ठंडी होने पर स्वाद में अंतर आ जाता है
- यदि ठंडी (पहले से बनाकर रखी हुई रोटी) तथा गरम गरम सब्जी के साथ परोसा जाए तो इसका स्वाद दुगना हो जाता है।
- रतालु की सब्जी में लहसुन और मसाले अधिक डाले जाते हैं।
Zamikand/Yam ki Rajasthani Sabzi
Ingredients:
- Yam – 1/2 kg
- Cooking Oil – 3 tbsp
- Cumin / Jira – 1/4 tsp
- Haldi / Turmeric – 1/4 tsp
- Red Chili Pwd – 1 tsp
- Coriander Pwd – 1 tsp
- Salt – 1/2 tsp or as per taste
- Garlic – 8 Cloves (pounded)
- Curd (mildly sour) – 1/2 cup (whipped)
Method:
- Wash the yam and pat dry it.
- Apply a little bit of cooking oil on your palms.
- Now peel the yam and cut it into medium sized cubes.
- Heat oil in a pan and add jeera to it. As the jeera starts to crackle add the yam cubes to it.
- Let them fry on a medium flame until they get crisp and brown colour.
- Check the yam if it is cooked or not.
- Now add all the masalas, pounded garlic and curd to the pan. Mix well and stir continously till its starts to boil.
- Now cook the sabzi till the oil starts to separate.
- Now turn off the flame.
- Our Rajasthani style Yam Sabzi is ready to be served.
- Serve the sabzi with warm ghee-smeared chapatis. It tastes even better with left-over chapatis and hot sabzi.
- Make sure that the sabzi is consumed when it is hot and fresh. Storing it in refrigerator or cooling it down may bring undesirable changes in it’s taste.
Tips:
- Make sure to smear some oil on your palms before cutting or peeling the Yam otherwise you might experience itching.
- Make sure that the Yam is properly cooked before you eat it otherwise eating it would give you a sore throat.
- In Yam sabzi, there should be a little extra use of garlic and masalas as it would enhance the flavour.
Thank you Mummy. Aap jaanti ho mujhe ye sabzi kitni pasand hai.