स्नेहा/नव्या, आज में तुम्हे राजस्थानी तरीके से पत्ता गोभी की सब्जी बनाना सिखा रही हूँ। विडियो देखने के लिए निम्न विडियो-लिंक पर क्लिक करें।
सामग्री:
- पत्ता गोभी – 500 Gms
- आलू (मध्यम आकार) – 2
- मटर के दाने – 1 कटोरी
- प्याज़ – मध्यम – 2
- हरी मिर्च – 3
अदरक (कद्दूकस की हुई) – 1 टीस्पून- तेल – 2 टेबल स्पून
- अजवाइन – कुछ दाने
- जीरा – कुछ दाने
- हल्दी – 1/2 टीस्पून
- लाल मिर्च (पीसी हुई) – 1 टीस्पून
- धनिया – 1.5 टीस्पून
- नमक – 1 टीस्पून या स्वाद अनुसार
- कसूरी मेथी – 1 टीस्पून
- अमचूर – 1/2 टीस्पून
- कटा हुआ हरा धनिया
विधि:
- सभी सब्जियों को पानी से धो लेंगे। पत्ता गोभी को बारीक काट लेंगे। आलू, प्याज और हरी मिर्च को बड़े टुकड़ों में काट लेंगे।
- अब हम एक पैन में तेल गरम करेंगे और अजवाइन के कुछ दाने और थोड़ा सा जीरा डालेंगे।
- अब उसमें आलू, प्याज़, हरी मिर्च डालकर हल्का भूरा होने तक भून लेंगे।
- अब इसमें पत्ता गोभी, मटर, अदरक, हल्दी, मिर्च, धनिया और नमक डालेंगे और अच्छे से मिलायेंगे।
- अब एक टीस्पून पानी डालकर मिलायेंगे और ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर सब्जी को पकाएंगे।
- इस सब्जी को बनने में लगभग 10 मिनट का समय लगता है, बीच बीच में एक दो बार मिक्स करते रहें और धीमी आंच पर ढक्कन लगाकर पकने दें।
- अब गेस बंद कर देंगे और कसूरी मेथी, अमचूर और हरा धनिया डाल देंगे।
- अब हमारी पत्ता गोभी की सब्जी बनकर बिल्कुल तैयार है। इसे आप गरम फुलकों या चावल के साथ परोसें।
सुझाव:
-
- यह सब्जी सूखी ही बनायीं जाती है।
- क्योंकि इसमें हरी मिर्च भी डलती है अतः लाल मिर्च कम डाली है।
- यह सब्जी सादे परांठों के साथ भी बहुत स्वादिष्ट लगती है।