स्नेहा/नव्या आज हम आलू, गोभी, गाजर, मटर की सूखी सब्जी बनाना सीखेंगे जो बड़ी स्वादिष्ट होती है। (Click here for English)
सामग्री:
- आलू (मध्यम) – 2
- गाजर – 2
- गोभी कटी हुई – 1 कटोरी
- मटर – 1 कटोरी
- तेल – 2 टेबल स्पून
- जीरा – ¼ टी स्पून
- हल्दी – ¼ टी स्पून
- लाल मिर्च – ¾ टी स्पून
- धनिया – ¾ टी स्पून
- नमक – ½ टी स्पून
- अदरक लहसुन का पेस्ट – 2 टी स्पून
- पिसा हुआ गरम मसाला – ½ टी स्पून
- अमचूर – 1 टी स्पून
- हरा धनिया कटा हुआ – 1 टेबल स्पून
विधि :
- सबसे पहले आलू, गाजर और गोभी को साफ़ पानी से धो लेंगे।
- अब आलू और गाजर को छील कर छोटे टुकड़े काट लेंगे। गोभी के छोटे टुकडे कर लेंगे।
- अब एक कडाही में तेल गरम करेंगे और जीरा डालेंगे। जीरा जब भूरे रंग का हो जाये तब कटे हुए आलू डाल देंगे और आलू को हलके भूरे रंग के होने तक तलेंगे।
- अब इस में कटी हुई गाजर, गोभी, मटर, सारे मसाले और अदरक का पेस्ट डाल कर अच्छे से मिलायेंगे और थोडा सा पानी डाल कर ढक्कन लगा देंगे और धीमी आंच पर 7 – 8 मिनट तक पकाएंगे।
- अब इसमें गरम मसाला, अमचूर और हरा धनिया डाल कर मिलायेंगे और गैस बंद कर देंगे।
- सब्जी बन चुकी है। चपाती या चावल के साथ इसका स्वाद लें।
Aloo, gobhi, gajar aur matar ki sabji
Ingredients:
- Potatoes (medium) – 2
- Carrots – 2
- Cauliflower florets – 1 cup
- Green Peas – 1 cup
- Cooking oil – 2 tbsp
- Jeera – ¼ tsp
- Turmeric – ¼ tsp
- Chilie powder – 3/4tsp
- Coriendar pwd – ¾ tsp
- Salt – ½ tsp
- Ginger garlic paste – 2tsp
- Garam masala – ¼ tsp
- Amchoor pwd -1/2tsp
Method :
- Wash the vegetables with water. Peel the potatoes, carrots and cauliflower and cut them into small pieces.
- Now heat oil in a kadhahi (wok). Add jeera. When the jeera starts to crackle, add potatoes and fry them till they turn slightly brown.
- Now add the carrots, cauliflower florets, peas, all the masalas, ginger garlic paste and 2 tbsp of water.
- Mix well, cover the lid, and cook until vegetables become tender. Now add the garam masala, amchoor and chopped coriander. Mix well and switch off the gas.
- This sabji goes very well with roti, plain paranthas or rice.