बैंगन मिर्च की सब्जी

स्नेहा, नव्या आज में तुम्हे मेरी फेवरेट बैंगन की सूखी सब्जी बनाना सिखाती हूँ।

सामग्री:

  • लम्बे वाले बैंगन – 6
  • तेल – 1.5 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च – 4
  • कुटा हुआ लहसुन – 2-3 टी स्पून
  • हल्दी – 1/4 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • हरा धनिया

विधि:

सबसे पहले गेस पर कढ़ाई चढ़ाकर तेल गर्म करना फिर उसमे जीरा डाल देना। जब जीरा अच्छे से चटक जाए तब उसमे कटे हुए बैंगन व हरी मिर्च डाल कर अच्छे से भून लेना। अब उसमे सारे मसाले व कुटा हुआ लहसुन डालकर अच्छे से भून लेना। सब्जी को काफी देर तक अच्छे से हिलाते रहना और जब बैंगन पक जाये और मसाला तेल छोड़ने लगे तब गेस बंद करके हरा धनिया डाल देना। बेंगन की सब्जी तैयार है।

सुझाव:

  • ध्यान रहे कि इसमें बीच बीच में पकाने में जरुरत के हिसाब से पानी के छींटे देने है, ज्यादा पानी नहीं डालना है वरना बैंगन ज्यादा गल जायेंगे।
  • इस सब्जी में लहसुन और मिर्च थोडा ज्यादा डलते हैं।
  • इस सब्जी के साथ प्याज का रायता या छाछ बहुत अच्छे लगते हैं।
  • यह सब्जी बिलकुल सूखी बनती है तथा यह चावल और रोटी दोनों के साथ बड़ी स्वादिष्ट लगती है।
  • ये सब्जी बाजरी और मक्का की रोटी के साथ भी बड़ी स्वादिष्ट लगती है।

Brinjal and green chilli curry

Ingredients:

  • Brinjal (long) – 8
  • cooking oil – 1.5 tbsp
  • green chilies – 4
  • garlic paste – 2-3 tsp
  • jeera (cumin) – 1/4 tsp
  • Red chili pwd – 1 tsp
  • dhania pwd – 1 tsp
  • salt according to taste
  • chopped coriander leaves – 1 tbsp

Method :

  1. Heat the oil in a pan add jeera to it. As soon as jeera starts to crackle add brinjal (baingan)and green chilies to it and saute for 2/3 minutes so that the oil is evenly coated on brinjal.
  2. Now add all the masalas, garlic paste and cook til the oil starts to separate.
  3. Switch off the gas and add chopped coriander leaves.

Tips: