पत्ता गोभी की सब्जी (राजस्थानी स्टाइल) – Patta Gobhi / Cabbage ki Sabzi (Rajasthani Style)

स्नेहा/नव्या, आज में तुम्हे राजस्थानी तरीके से पत्ता गोभी की सब्जी बनाना सिखा रही हूँ।  विडियो देखने के लिए निम्न विडियो-लिंक पर क्लिक करें।

सामग्री:

  • पत्ता गोभी – 500 Gms
  • आलू (मध्यम आकार) – 2
  • मटर के दाने – 1 कटोरी
  • प्याज़ – मध्यम – 2
  • हरी मिर्च – 3
  • अदरक (कद्दूकस की हुई) – 1 टीस्पून
  • तेल – 2 टेबल स्पून
  • अजवाइन – कुछ दाने
  • जीरा – कुछ दाने
  • हल्दी – 1/2 टीस्पून
  • लाल मिर्च (पीसी हुई) – 1 टीस्पून
  • धनिया – 1.5 टीस्पून
  • नमक – 1 टीस्पून या स्वाद अनुसार
  • कसूरी मेथी – 1 टीस्पून
  • अमचूर – 1/2 टीस्पून
  • कटा हुआ हरा धनिया

विधि:

  1. सभी सब्जियों को पानी से धो लेंगे। पत्ता गोभी को बारीक काट लेंगे। आलू, प्याज और हरी मिर्च को बड़े टुकड़ों में काट लेंगे।
  2. अब हम एक पैन में तेल गरम करेंगे और अजवाइन के कुछ दाने और थोड़ा सा जीरा डालेंगे।
  3. अब उसमें आलू, प्याज़, हरी मिर्च डालकर हल्का भूरा होने तक भून लेंगे।
  4. अब इसमें पत्ता गोभी, मटर, अदरक, हल्दी, मिर्च, धनिया और नमक डालेंगे और अच्छे से मिलायेंगे।
  5. अब एक टीस्पून पानी डालकर मिलायेंगे और ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर सब्जी को पकाएंगे।
  6. इस सब्जी को बनने में लगभग 10 मिनट का समय लगता है, बीच बीच में एक दो बार मिक्स करते रहें और धीमी आंच पर ढक्कन लगाकर पकने दें।
  7. अब गेस बंद कर देंगे और कसूरी मेथी, अमचूर और हरा धनिया डाल देंगे।
  8. अब हमारी पत्ता गोभी की सब्जी बनकर बिल्कुल तैयार है। इसे आप गरम फुलकों या चावल के साथ परोसें।

सुझाव:

    • यह सब्जी सूखी ही बनायीं जाती है।
    • क्योंकि इसमें हरी मिर्च भी डलती है अतः लाल मिर्च कम डाली है।
    • यह सब्जी सादे परांठों के साथ भी बहुत स्वादिष्ट लगती है।