अदरक का चटपटा अचार [Adrak ka chatpata achaar]

स्नेह / नव्या आज में तुम्हे अदरक का बिना तेल वाला चटपटा अचार बनाना सिखाने जा रही हूँ।(Click here for English)
सामग्री:

  • अदरक (बढ़िया क्वालिटी वाली और बिना रेशे वाली)-250 ग्राम
  • साबुत लाल मिर्च-2 (छोटे टुकड़ों में तोड़ लेंगे)
  • पिसी हुई काली मिर्च-1/4 टीस्पून
  • पिसा हुआ भुना जीरा-1/4 टीस्पून
  • अजवाइन-एक चुटकी
  • काला नमक-1/4 टीस्पून
  • नमक-1/4 टीस्पून
  • नीम्बू का रस-4 टीस्पून

विधि:

  1. सब से पहले हम अदरक को साफ पानी से धो लेंगे और एक साफ कपड़े पर फैला कर सूखा लेंगे।
  2. सूखे कपडे से पोंछ लेंगे। जब सारी पानी सूख जाए तब हम अदरक को छील उसके पतले स्लाइस काट लेंगे।
  3. अब एक कांच की जार या मर्तबान में कटी हुई अदरक, सबूत लाल मिर्च का चूरा, काली मिर्च, पिसा हुआ भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक, अजवाइन और नीम्बू का रस डालकर चम्मच की सहायता से मिला लेंगे और ढक्कन लगा कर रख देंगे।
  4. दो तीन दिन तक दिन में दो बार जार/मर्तबान को अच्छे से हिलाकर अचार को मिक्स करेंगे।
  5. तीन दिन बाद यह चटपटा अदरक का अचार बन कर तैयार हो जाता है।
  6. आलू के परांठे या पूरी के इसका स्वाद लें।

सुझाव:

  • इसे बनने के बाद फ्रिज में रखे। इस अचार की शेल्फ लाइफ 15-20 दिन से ज्यादा नहीं होती।
  • अदरक का रंग जब हल्का गुलाबी हो जाये तो इसका मतलब है कि अचार बन गया है।
  • अचार को हमेशा सूखे चम्मच से ही निकालें।

Adrak ka chatpata achaar

Ingredients:

  • Ginger/Adrak-250 grams
  • Whole Red chilies/Sabut lal mirch-2
  • Black pepper pwd/pisi hui kaali mirch-1/4 tspoon
  • Roasted cumin pwd/bhuna hua jira powder-1/4tspoon
  • Carom seeds/ajwain-1 pinch
  • Black salt/kala namak-1/4 tsp
  • Salt/namak-1/4 tsp
  • 4 tsp of lemon juice / neebu ka ras

Method:

  1. Wash and clean the ginger and spread it on a cloth. Let it dry for some time.
  2. Now peel all the ginger and cut it in long slices/jullienes.
  3. Take a clean and dry glass jar. Now, into the jar, add the ginger slices, whole red chillies, black pepper pwd, bhuna jeera pwd, ajwain, kala namak, salt and lemon juice.
  4. Now close the lid of the jar and shake the jar vigourously.
  5. Daily shake the jar vigourously twice a day.
  6. After 4 days the ginger pickle would be ready to serve. Enjoy it with aloo parantha, pooris or plain paranthas.

Tips:

  • For making ginger pickle always use good quality ginger.
  • The pink colour of ginger indicates the pickle is ready.
  • Keep the pickle in refrigerator after is ready.
  • Always use dry spoon to take the pickle.