पकोड़े वाली कढ़ी (राजस्थानी)[Pakore Waali Kadhi in Rajasthani style]

स्नेहा/नव्या राजस्थान में कई प्रकार की कढ़ी बनाई जाती है जैसे प्याज  की कढ़ी, पालक  की कढ़ी, चने की दाल की कढ़ी, बथुए की  कढ़ी, गाजर  की कढ़ी, भिन्डी  की कढ़ी और पकोड़े वाली कढ़ी। आज में तुम्हे   पकोड़े वाली कढ़ी कैसे बनती है ये सिखाने जा रही हूँ।(Click here for English)

सामग्री-पकोड़े के लिए:

  • तेल (पकोड़े तलने के लिए)-250 मिली
  • बेसन-200 ग्राम या 1 बड़ा कटोरा या डेढ़ कटोरी
  • पिसी हुई लाल मिर्च-1/4 टीस्पून
  • नमक-स्वादानुसार
  • बेकिंग पाउडर-1/4 टीस्पून
  • पानी – आवश्यकता अनुसार।

सामग्री-कढ़ी के लिए:

  • छाछ (खट्टी)-3 गिलास या दही 2 कटोरी
  • बेसन-3 टीस्पून
  • प्याज़-1 (लंबा और पतली स्लाइस में कटा हुआ)
  • हल्दी-1/2 टीस्पून
  • पिसा हुआ धनिया-1 टीस्पून
  • पीसी हुई लाल मिर्च-1 टीस्पून
  • नमक-1/2 टीस्पून या स्वादानुसार
  • अदरक लहसुन का पेस्ट-2 टीस्पून
  • सौंफ-1/4 टीस्पून
  • अजवाइन-1/4 टीस्पून
  • हरीमिर्च (छोटी)-2 बारीक कटी हुई
  • कसूरी मेथी-1 टीस्पून
  • हरा धनिया-बारीक कटा हुआ

तड़के के लिए सामग्री:

  • शुद्ध घी-2 टेबल स्पून
  • लहसुन कलियाँ – 3 (बड़े टुकड़ों में  कटी हुई)
  • दाना मेथी-1/4 टीस्पून
  • राई-1/4 टीस्पून
  • जीरा-1/4 टीस्पून
  • हींग पिसी हुई-1/4 टीस्पून
  • करि पत्ता-5
  • सबूत लाल मिर्च-3
  • पिसी हुई लाल मिर्च-1/4 टीस्पून

विधि:

  1. एक गहरे बाउल में बेसन, नमक, मिर्च और बेकिंग पाउडर डाल के पानी की सहायता से गाढ़ा घोल बनाकर 5 मिनट के लिए रख लेंगे।
  2. अब हम कढ़ाई में तेल गरम करेंगे और जो पकोड़ो का घोल हमने बना कर रखा है उसके छोटे आकार पकोड़े  बनाकर सुनहरी भूरे होने तक तल के एक कागज पर निकाल लेंगे।
  3. अब एक गहरे पतीले में छाछ और बेसन मिला कर कढ़ी का घोल बना लेंगे और उसमें हल्दी, नमक, धनिया, लाल मिर्च, कटी हुई हरी मिर्च, प्याज के स्लाइस, अदरक लहसुन का पेस्ट, अजवाइन, सौंफ डाल कर अच्छे से मिला लेंगे।
  4. अब गैस चला कर पतीले को आंच पर रखेंगे और लगातार चम्मच से मिक्स करते हुए उबाल आने तक पकाएंगे। यदि उबाल आने तक नहीं हिलाया जाएगा तो कढ़ी के फटने का अंदेशा रहता है।
  5. 7-8 मिनट तक कढ़ी को धीमी आंच पर पकने देंगे और अब हम इसमें पकोड़े डालेंगे और 2 मिनट और उबालेंगे और गैस बंद कर देंगे।
  6. अब एक पैन में निम्न तरीके से तड़का तैयार कर लेंगे।
  7. सबसे पहले हम घी डाल कर गरम करेंगे अब इसमें कटा हुआ लहसुन, मेथी दाना, राई और जीरा चटकाएँगे और गैस बंद कर देंगे अब साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता और हींग डालेंगे और इसमें पिसी हुई लाल मिर्च डालेंगे और तुरंत यह तड़का कढ़ी में पलट देंगे और कढ़ी ढक देंगे।
  8. अब एक दो मिनट बाद इसमें हम कसूरी मेथी और कटा हुआ धनिया भी डाल देंगे।
  9. पकोड़े वाली कढ़ी अब बनकर तैयार है। इसे हम जीरा राइस या गर्म फुल्कों के साथ परोसेंगे।

सुझाव:

  • ये खट्टी ही अच्छी लगती है। यदि आप छाछ उपयोग में नहीं ले रहे हैं तो दही से भी बना सकते हैं। उसके लिए  2 कटोरी दही और 2 कटोरी पानी का अनुपात रहेगा।
  • छाछ/दही में बेसन डालकर घोल बनाते समय ध्यान रखें की बेसन की गुठलियाँ ना रह जाए।
  • यदि आपको ज्यादा खट्टी लगे तो इसमें 1/4 टीस्पून चीनी डाल सकते हैं।
  • पकोड़े बनाते समय घोल में बेकिंग पाउडर डालने से पकोड़े कढ़ी में डालते ही सॉफ्ट हो जाते हैं।
  • तड़का लगते समय अंत में पीसी हुई मिर्च का पाउडर डालकर तुरंत ही उसे कढ़ी में पलट दें अन्यथा मिर्ची के जलने का अंदेशा रहता है।
  • इस कढ़ी में तड़का हमेशा घी में ही लगाएं।

Pakore Waali Kadhi in Rajasthani style

Ingredients – for Pakoras

  • oil (for frying pakoras)-250ml
  • Besan(chick pea flour)-200gms / 1 large bowl / or 1.5 cup
  • Red chilli pwd – 1/4tsp
  • Salt – as per taste
  • Baking pwd – 1/4tsp
  • Water as required

Ingredients – for Kadhi

  • Buttermilk sour-3 glass (or curd 2 cups)
  • Besan (chickpea flour )-3 tsp
  • Onion-1(thinly sliced)
  • Haldi(turmeric)- 1/2 tsp
  • Dhania pwd(coriander pwd)-1 tsp
  • Lal mirch pwd(red chilli pwd)-1 tsp
  • Salt-1/2 tsp or as per taste
  • Ginger garlic paste-2 tsp
  • Saunf(fennel seeds)-1/4tsp
  • Ajwain (carom seeds)-1/4tsp
  • Kassori methi-1tsp
  • Green chillies (small)- 2 chopped
  • Chopped hara dhania(cilantro)

Ingredients for tempering ( tadka)

  • Ghee(clarified butter)-2 tablespoon
  • Garlic cloves – 3 (roughly chopped)
  • Methi dana(Fenugreek seeds)-1/4 tsp
  • Rai(mustard)-1/4 tsp
  • Jeera(cumin)-1/4tsp
  • Heeng pwd (Asafoetida)-1/4tsp
  • Kari patta (currybleaves)-5
  • Sabut lal mirch (whole ref chillies)-3
  • Red chilli pwd-1/4 tsp

Method:

  1. Take a large bowl and add besan, salt, red chilli pwd and baking pwd to it. Mix it all well and add some water to make a thick batter. Keep it aside for 5 minutes.
  2. Now heat oil in a pan. Make small sized pakoras from the batter we had kept aside. Fry them till they turn golden brown. After frying, spread these pakoras on a tissue paper to get rid of excess oil.
  3. Now take a deep vessel and add buttermilk and besan to it. Whisk them in such a way that lumps don’t form.
  4. Now add turmeric, chilli pwd, dhania pwd, salt, chopped green chillies, onion slices, ajwain, saunf and ginger garlic paste to it and mix nicely.
  5. Now put this vessel onto the gas stove and turn on the gas.
  6. Stir continously and let it come to a boil. Let it simmer for 6-8 minutes.
  7. Now add the pakoras. Let the kadhi boil for 2 more minutes and switch off the gas.
  8. Meanwhile, to make the tadka, heat ghee in a pan. Add chopped garlic, methi, rai and jeera to it. Let it crackle, switch off the gas. Now add kari patta, whole red chillies and heeng to it and in the end quickly add red chilli pwd too. Immediately transfer this tadka to the kadhi and cover the vessel.
  9. After a minute or 2, add crushed kasoori methi and chopped coriander to the Kadhi.
  10. Our Pakore Waali Kadhi in Rajasthani style is ready serve. Enjoy this kadhi with jeera rice or warm phulkas.

Tips:

  • This Kadhi tastes good if it is a little bit sour. You can also use curd in the place of buttermilk. In this case you can use 2 cups of curd and 2 cups of water.
  • If the Kadhi is too sour then you can add 1/4th tsp sugar to it to balance out the flavours.
  • While mixing besan and buttermilk/curd, make sure that there are no lumps left.
  • Adding baking pwd to the pakora batter would ensure that the pakoras soften a bit after adding them to the Kadhi.
  • While making the tadka, always add the red chilli pwd towards the end and IMMEDIATELY transfer the tadka into the Kadhi otherwise the chilli pwd would get burnt.
  • For this Kadhi, always make the tadka in ghee only.