स्नेहा/नव्या आज मैं तुम्हे काचरे की सब्जी कैसे बनती है सिखाने जा रही हूँ। काचरे की सब्जी के अलावा इसका अचार और चटनी भी राजस्थान में बहुत बनायी एवं पसंद की जाती है। (Click here for English)
सामग्री:
- काचरा (मध्यम आकार के ) – 2
- हरी मिर्च (बड़ी वाली) – 4
- तेल – 1.5 टेबल स्पून
- जीरा – 1/4 टी स्पून
- हल्दी – 1/4 टी स्पून
- लाल मिर्च पिसी हुई – 1/2 टी स्पून
- धनिया पिसा हुआ – 1 टी स्पून
- लहसुन कुटा हुआ – 2 टी स्पून
- नमक स्वादानुसार
विधी:
- काचरे को धो कर छील लें और उसके बीज हटा कर टुकड़ो में काट लेंगे।
- हरी मिर्च को भी बड़े टुकड़ो मैं काट लेंगे।
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करेंगे और जीरा डालेंगे। जैसे ही जीरा चटकने लगे, कटा हुआ काचरा डालेंगे।
- अब इस में कुटा हुआ लहसुन, सारे मसाले और हरी मिर्च डाल कर चम्मच की सहायता से मिक्स करेंगे और 3 – 4 मिनट तक धीमी आंच पर पकने देंगे।
- जब मसाला पक जाये और तेल तैरने लगे तब एक कटोरी पानी डालकर, एक उबाल आने के बाद 2 मिनट तक पकाएंगे और गैस बंद करके कटा हुआ हरा धनिया डाल कर ढक देंगे।
- इसे हम गर्म चपाती या बाजरे के सोगरे या सादे चावल के साथ परोसेंगे
सुझाव:
- सब्जी बहुत ज्यादा नही पकाना है वरना काचरा गल जाएगा।
- सब्जी बनाने से पहले काचरा काटते समय हमेशा चख लेना चाहिए कई बार कड़वा भी निकल सकता है।
Yellow Cucumber and Green Chili Rajasthani Sabzi
Ingredients:
- Kaachra (yellow cucumber) medium size – 2
- Green chilli large – 4
- Cooking oil – 1.5 tbsp
- Jeera – 1/4 tsp
- Haldi – 1/4 tsp
- Red chilli pwd – 1/2 tsp
- Dhania pwd – 1 tsp
- Crushed garlic – 2 tsp
- Chopped coriander – 1 tbsp
- Salt as per taste
Method:
- Wash and peel the kaachra (yellow cucumber), remove the seeds.
- Now cut the kaachra (yellow cucumber) and green chillies into medium sized pieces.
- Heat oil in a pan and add jeera to it, when jeera starts to crackle add the kaachra (yellow cucumber) and green chilies to it and saute for a min.
- Now put all the masalas and crushed garlic and let it cook for 3 – 4 minutes till the oil starts to separate.
- Add 1 cup of water. Cover the pan and let it simmer for 2 minutes and switch off the gas and add chopped coriander.
- Our kaachre (yellow cucumber) ki sabji is now ready to be served. Enjoy it with warm ghee smeared chapatis or bajre ka sogra or plain rice.
Tips :
- Make sure not to overcook the kaachra (yellow cucumber) or else it will become mushy.
- Always taste the kaachra (yellow cucumber) before making the sabji sometimes its bitter in taste.