स्नेहा/नव्या, राजस्थान में दालें अलग अलग तरह से बनायीं जाती है। आज में तुम्हे छिलके वाली मूंग की दाल बनाना सिखाने जा रही हूँ। (Click here for English)
सामग्री:
- छिलके वाली मूंग दाल – 1/2 कटोरी
- धूलि हुई मूंग दाल – 1/4 कटोरी
- चना दाल – 1/4 कटोरी
- तेल- 2 टेबल स्पून
- जीरा – 1 /4 टी स्पून
- हल्दी – 1/2 टी स्पून
- लाल मिर्च – 1 टी स्पून
- धनिया – 1 टी स्पून
- नमक – 3/4 टी स्पून
- लहसुन पेस्ट – 3 टी स्पून
- लहसुन की कलियाँ – 2 कटी हुई
विधि :
- सबसे पहले हम सारी दाल मिक्स कर के पानी से धोलेंगे और 30 मिनट तक भीगने देंगे।
- एक कटोरी में सारे मसाले और पिसा हुआ लहसुन डालकर इसका पेस्ट बनाकर अलग रख लेंगे।
- अब एक कुकर में 3 कटोरी पानी और भीगी हुई दाल में थोड़ा सा नमक डाल कर तीन सीटी आने तक पकाएंगे।
- अब एक पैन में तेल गरम करेंगे और इसमें जीरा और कटा हुआ लहसुन डालेंगे, जब लहसुन हलके भूरे रंग का हो जाये तब गैस बंद कर देंगे।
- एक दो मिनट बाद पैन में लहसुन और मसालों का जो पेस्ट हमने तैयार कर रखा है, ध्यान से डालेंगे और चम्मच चलाते हुए मिलाएंगे और गैस ऑन कर के पकाएंगे। लहसुन डालने के बाद गैस 1-2 मिनट के लिए हम इसलिए बंद करते हैं ताकि जैसे ही मसाला डालें तो तेल ना उछले। याद रहे कि मसाला डालने के बाद गैस को वापस ऑन करना है।
- जब मसाला पक जाए और तेल तेरने लगे, गैस बंद कर देंगे और इसमें जो दाल हमने उबाल कर अलग रखी है उसे डाल कर मिलाएंगे। यदि लगे कि दाल थोड़ी गाढ़ी है तो इसमें आवश्यकता अनुसार पानी मिलकर पतला करलें।
- अब हमारी राजस्थानी दाल बन कर तैयार है इसे हम गरमा गरम रोटी या चावल के साथ परोसेंगे। साथ में तली हुई हरी मिर्च, नीम्बू और प्याज़ भी परोसेंगे।
सुझाव:
- एक गहरी प्लेट में 2 या 3 फुल्के रखें और इनके ऊपर दाल डाल कर अच्छे से रोटी चूर लें और कटे हुए प्याज, हरी मिर्च एवं नीबू का रस डालकर इसका स्वाद लें।
Rajasthani dal
Ingredients:
- Split green gram (Chilka moong dal) – 1/2 cup
- Dhuli moong dal (yellow) – 1/4 cup
- Chana dal (Bengal gram) – 1/4 cup
- Cooking oil – 2 tbsp
- Jeera – ¼ tsp
- Turmeric – 1/2 tsp
- Red chilipwd – 1 tsp
- Dhania pwd – 1 tsp
- Salt – 1 tsp
- Garlic paste – 3 tsp
- Garlic cloves (chopped) – 2
Method :
- Wash and soak the dals (lentils) in plenty of water for at least 30 minutes. Now pressure cook the dals with some salt and 3 cups of water for 3 whistles.
- Make a paste of garlic and all the masalas in a bowl and keep aside.
- Now heat oil in a pan. Add jeera and chopped garlic. Turn off the gas when the jeera and garlic turns brown. Let it cool for 2 minutes.
- Now add the paste of garlic and masalas and switch on the gas. stir continuously and cook till the oil starts to separate. The reason we turn off the gas is to let the oil cool down a bit before adding the paste of garlic and masalas otherwise oil will spill out. Make sure you switch on the gas after adding the paste.
- Now add the cooked dal. Add more water if required to get proper consistency and mix well.
- Dal is now ready. Serve with roti or rice along with fried green chilies, lemon, and onions
Tips:
- Take a plate, break 2-3 roties into small pieces and pour daal onto it. Mix well, sprinkle chopped onions, green chilies, and lemon juice. Mix it and enjoy.