स्नेहा/नव्या आज में तुम्हे राजस्थान का प्रसिद्ध केर सांगरी का पचकूटा कैसे बनता है सिखाने जा रही हूँ, यह पांच चीजो से बनाया जाता है इसीलिए इसको पचकूटा कहा जाता है। इसमें केर, सांगरी, कुमटीए, सूखे लसोड़े(गूँदे) और साबुत अमचूर का उपयोग होता है। ये रेगिस्तान में उगने वाले विशेष प्रकार के पौधों पर लगने वाले फल हैं। राजस्थान में इन्हें सुखा कर पूरे साल प्रयोग में लिया जाता है। (Click here for English)
केर सांगरी की सब्जी/पचकूटा बनाने की विधि को विडियो द्वारा देखने के लिए नीचे क्लिक करें।
Click below to watch how to prepare Ker Sangari ki Sabji/Pachkoota.
सामग्री :
- सांगरी – एक बड़ी कटोरी
- केर – 2 टेबल स्पून
- कुमटीए – 2 टेबल स्पून
- सूखे लसोड़े(गूँदे) – 1 टेबल स्पून
- साबुत अमचूर – 5
- साबुत लाल मिर्च – 7
- तेल – 3 टेबल स्पून
- जीरा – 1/4 टी स्पून
- प्याज़ – 1 (बड़े टुकड़ो में कटा हुआ)
- हल्दी पाउडर – 1/2 टी स्पून (भिगोने के लिए) + 1/2 टी स्पून (सब्जी में डालने के लिए)
- लाल मिर्च पाउडर – 1.5 टी स्पून
- धनिया पाउडर – 1.5 टी स्पून
- नमक – 1 टी स्पून
- लहसुन पेस्ट – 3 या 4 टी स्पून
- इमली (सूखी) – 1 टेबल स्पून
विधि:
- सबसे पहले केर, सांगरी, कुमटीए, सूखे लसोड़े(गूँदे), साबुत लाल मिर्च और अमचूर को तीन-चार बार पानी से धोलें। अब इस पचकूटे को एक गहरे बर्तन में डाल दें और इसमें 1/2 चम्मच हल्दी डाल कर 6-7 घंटे तक पानी में भिगो दें।
- इसके बाद इस पचकूटे को धीमी आँच पर 5 मिनट तक उबालें (ढक्कन लगा कर) और फिर सारा पानी निथार लें।
- अब इसे एक प्लेट में निकाल लें और इसमें सारे मसाले, सूखी इमली, और पिसा हुआ लहसुन डालें। अब इस पचकूटे को अलग रख दें।
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें और जीरा, प्याज़ डालकर भून लें।
- अब इसमें तैयार किया हुआ पचकूटा डालें और हल्का सा पानी का छिडकाव करके 5 मिनट तक ढक कर अच्छे से पका लें। जब पचकूटा अच्छे से पक जाए और मसाला तेल छोड़ दे तब गेस बंद कर दें।
- अब सांगरी का पचकूटा बन चूका है। इसे पूरी या परांठो के साथ परोसें।
सुझाव:
- यह सब्जी बिलकुल सूखी बनायी जाती है।
- इस में हल्दी डाल कर भिगोने से इस का रंग अच्छा आता है वरना काली बनती है।
- बनाने से पहले और उबालने के बाद 5-6 बार पानी से धो लें। ऐसा करने से इनका कसेलापन कम हो जाता है ।
Kair sangri ka pachkoota
Ingredients:
- Sangri – 1 bowl ( large)
- Kair – 2 tbsp
- Kumtiye – 2 tbsp
- Lasode – 1 tbsp
- Saabut amchoor -5
- Whole red chilies – 7
- Tamarind – 1 tbsp (not soaked)
- Oil – 3 tbsp
- Onion- 1(cut into large chunks)
- Garlic paste- 4 tsp
- Turmeric – 1 tsp
- Red chilli pwd – 1.5 tsp
- Dhania pwd – 1.5 tsp
- Salt – 1 tsp
Method:
- Wash kair, sangri, kumtiye, lasode, amchoor and whole red chilies with water (2-3 times) and transfer them into a big bowl.
- Now add half tsp of turmeric into them and fill the bowl with water (up to the brim). Let them soak for a period of 6 to 8 hours.
- Boil them with little bit of salt for 5 minutes, then drain the excess water.
- Now add all the masalas and garlic paste into them. Mix well and keep this pachkoota mixture aside.
- Heat the oil in kadhahi. Add onion chunks into it and fry for a while.
- Add the pachkoota mixture along with tamarind andsprinkle some water and cook for 5 minutes.
- Our kair sangri pachkoota is now ready. Serve it with poori or paranthas.
Suggestions:
- Make sure you add turmeric in the pachkoota while soaking it in water, it would enhance its colour.
- Make sure to wash 5-6 times before and after boiling Ker Sangari mixture in order to reduce its bitterness.
- This sabzi is always made dry.