बेबी कॉर्न मसाला [Baby Corn Masala ki Sabzi]

नव्या बेटी पिछले कुछ दिनों से जो तुम फरमाइश कर रही थी वही बेबी कॉर्न मसाला की सब्जी मैंने आज बनायीं है जिसकी विधि इस प्रकार है। (Click here for English)

सामग्री:

  • बेबी कॉर्न – 250 ग्राम
  • तेल – 2 टेबल स्पून
  • जीरा – 1/4 टी स्पून
  • मिर्च पीसी हुई – 1 टी स्पून
  • धनिया पिसा हुआ – 1 टी स्पून
  • नमक – 1/2 टी स्पून या स्वादानुसार
  • गरम मसाला – 1/2 स्पून
  • कसूरी मेथी – 2 टी स्पून
  • प्याज़ – 2 बारीक कटे हुए
  • टमाटर – 3 मध्यम आकार (प्यूरी किये हुए)
  • अदरक, लहसुन पेस्ट – 2 टी स्पून
  • क्रीम – 1 टेबल स्पून
  • कॉर्न फ्लौर – 2 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा हुआ – 2 टेबल स्पून

विधि:

सबसे पहले कूकर में 2 कटोरी पानी में थोडा नमक डालकर बेबी कॉर्न को एक सीटी आने तक पका लेंगे। फिर एक कडाही में तेल गरम करके उसमें हम जीरा डालेंगे। जैसे ही जीरा चटक जाये तब उसमें प्याज़ डाल कर भून लेंगे और इसमें टमाटर का पेस्ट (प्यूरी)और अदरख लहसुन पेस्ट, और मसाले डाल कर भून लेंगे। जब मसाला भुन जाये और तेल तैरने लगे तब इसमें दो कटोरी पानी डालकर उबाल आने देंगे। अब इसमें आधा कप ठण्डे पानी में कॉर्न फ्लौर मिक्स करके डाल देंगे और लगातार मिक्स करेंगे जब तक उसमें उबाल न आ जाये। अब इस ग्रेवी में उबले हुए बेबी कॉर्न डाल कर 3/4 मिनट धीमी आंच पर ढक्कन लगा कर पकने देंगे फिर गैस बंद कर देंगे और इस सब्जी में कसूरी मेथी हाथ से मसल कर डाल देंगे और पिसा हुआ गरम मसला और हरा धनिया, क्रीम भी डाल देंगे। अब सब्जी तैयार है। गरम फुल्के के साथ इस परोसें।

सुझाव:

  1. टमाटर की प्यूरी बनाने के लिए एक बर्तन में नमक डालकर पानी गरम करे फिर इस में टमाटर डालने से पहले टमाटर पर चाकू से X के निशान (चीरा) लगा लें और तीन चार मिनट के लिए पानी में उबालें और ढक दें। जब टमाटर थोड़े ठन्डे हो जाये तो किसी प्लेट में उबले हुए टमाटर निकालें और छिलके हटा लें और मिक्सी में या हैण्ड ब्लेंडर से टमाटर की प्यूरी बना लें।

Baby Corn Masala ki Sabzi

Ingredients:

  • Baby corn – 250 grms
  • Cooking oil – 2 table spoon
  • Jeera – 1/2 tsp
  • Turmeric – 1/4 tsp
  • Chilli powder – 1 tsp
  • Dhania powder – 1 tsp
  • Salt – 3/4 tsp or according to taste
  • Kasoori methi – 2 tsp
  • Garam masala powder – 1/2 tsp
  • Finely chopped onion – 2
  • 3 tomato medium size pureed
  • Ginger, garlic paste – 2 tsp
  • corn flour – 2 tsp
  • Fresh cream – 2 tbsp
  • Finely chopped coriander – 2 tbsp

Method:

Rinse the baby corn with water and cut into pieces of desired shape. Boil them in a cooker with 2 cups of water and a little bit of salt. Now heat the oil in a pan and add Jeera. As soon as Jeera starts to splutter, add finely chopped onion. Fry them nicely and then add tomato puree along with Ginger Garlic paste, Red Chili powder, Turmeric powder, Coriander powder and Salt. Stir it and cook it until the oil separates. Add 2 cups of water in it and boil for few minutes, now add 2 tsp of corn flour to half cup of cold water, mix it well and add this to the gravy. Stir continuously and add boiled baby corn to the gravy. Cover the pan and cook the sabji for 3-4 minutes. Now turn off the gas. The sabji is now ready. Add Garam Masala, Kasoori Methi, chopped coriander and cream. Enjoy the Sabji with warm chapatis.

Tips:

  1. To make tomato puree –
    Boil water in a pan. Before adding tomatoes to the boiling water make a crisscross cut on the tomatoes and boil them for 3-4 minutes, take the tomatoes out and let them cool down. Remove the skin and make a paste or puree with the help of mixer/hand blender.