स्नेहा, आज मैंने तुम्हारी फेवरेट आलू टमाटर की तरी (झोल) वाली सब्जी बनायीं है। तुम्हारी आज बड़ी याद आ रही है, काश में तुम्हारे पास हॉस्टल में यह सब्जी भिजवा पाती। तुम इस सब्जी को निम्न प्रकार से बना सकती हो।
सामग्री:
- बड़े आलू कटे हुए – 3
- टमाटर कटे हुए – 4 मध्यम
- तेल – 2 टेबल स्पून
- जीरा – 1 टी स्पून
- हल्दी – आधा टी स्पून
- मिर्च पाउडर – 1.5 टी स्पून
- धनिया पाउडर – 1.5 टी स्पून
- लहसुन – तीन चार कलियाँ
- नमक – स्वाद अनुसार
- कटा हुआ हरा धनिया
- पिसा हुआ जीरा – 1 टी स्पून
- कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
- पानी – 3-4 कटोरी
विधि:
स्नेहा बिटिया सबसे पहले एक पतीले में तेल गरम करना और जब तेल गरम हो जाये तो उसमे जीरा डाल देना। जब जीरा काला पड़ जाये तब उसमें कटे हुए आलू डालना और स्पून से हिलाते रहना। जब आलू अच्छे से फ़्राय हो जाये और उनका रंग हलका सा भूरा हो जाये तब उसमें सारे मसाले और पिसा हुआ लहसुन, जीरा का पेस्ट दाल देना और थोडा पानी डालकर थोड़ी देर तक सब्जी को हिलाते रहना। अब एक स्पून में एक आलू का टुकड़ा लेकर ठंडा करके देखना कि आलू पक गया है या नहीं।
अगर पक गया हो तो इसमें 2 कटोरी पानी और कटे हुए टमाटर डाल देना और पतीले पर ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर पकने देना। थोड़ी देर बाद चेक कर लेना कि टमाटर भी अच्छी तरह पक गए हो। अब आलू टमाटर की सब्जी बन चुकी है। इस मैं कटा हुआ धनिया और कसूरी मेथी डाल देना।
सुझाव:
- जब आलू पक जाये तभी टमाटर डालना वरना आलू कच्चे रह जाते है।
- जब सब्जी बन जाये तो उसको बड़े वाले सर्विंग स्पून से मिक्स करते हुए सब्जी में कुछ आलू और टमाटर को मैश कर लेना इस से इस सब्जी गाढ़ी हो जायेगी। अब उस मैं एक कटोरी पानी और मिला देना।
- इस सब्जी के साथ गरम फुल्के और कटे हुए प्याज के साथ नीबू भी परोसना।