राबोड़ी की सब्जी – राजस्थानी [Rabodi Ki Sabzi – Rajasthani]

स्नेहा/नव्या आज में तुम्हे राजस्थान में बनने वाली राबोड़ी की सब्जी कैसे बनती है सिखाने जा रही हूँ। राबोड़ी दिखने में मोटे पापड़ जैसी दिखती है। इसका उपयोग केवल सब्जी बनाने के लिए किया जाता है। पापड़ की तरह इसको सेका या तला नहीं जा सकता। राबोड़ी का स्वाद खट्टा होता है। राबोड़ी बनाने के लिए सर्दी के मौसम में खट्टी छाछ में मक्की का आटा, नमक, मिर्च डाल कर पतला घोल बनाकर 10 मिनट तक उबाला जाता है, और थालियों में फेला कर ठंडा किया जाता है और उसे फिर गीले कपड़े पर पलट कर धूप में 2 दिन तक सुखाया जाता है। सूखने पर इसके टुकड़े करके रख लिया जाता है और आवश्यकतानुसार साल भर सब्जी बनाने के उपयोग में लिया जाता है। यहाँ हम इस राबोड़ी से सब्जी बनाना सीख रहे हैं। (Click here for English)

सामग्री :

  • राबोड़ी – 1 बाउल(बड़ा)
  • तेल – 2 टेबल स्पून
  • प्याज़ – 1 बड़ा(बड़े टुकड़ों में कटा हुआ)
  • जीरा – 1/4 टी स्पून
  • हल्दी – 1/4 टी स्पून
  • लाल मिर्च – 1 टी स्पून
  • धनिया – 1 टी स्पून
  • नमक – 1/2 टी स्पून या स्वाद अनुसार
  • लहसुन पेस्ट – 3 टी स्पून
  • हरा धनिया – 1 टेबल स्पून

विधि:

  1. सबसे पहले राबोड़ी के टुकड़े कर लेंगे पानी से धोकर, निथार कर अलग रख लेंगे।
  2. अब एक पैन में तेल गरम करंगे और उस में जीरा डालेंगे। जैसे ही जीरा चटकने लगे प्याज़ डाल कर हल्का सा भून लेंगे।
  3. अब इसमें राबोड़ी, लहसुन का पेस्ट, सारे मसाले और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिला लेंगे और पकने देंगें जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगे इस मैं 2 कटोरी पानी डालेंगे और 5 मिनट तक धीमी आंच पर ढक कर पकने देंगे और गैस बंद कर देंगे। अब इस में कटा हुआ धनिया डाल देंगे।
  4. अब हमारी राबोड़ी की सब्जी बनकर तैयार है। इसे गरम फुल्के, पूरी या सादे परांठों के साथ परोसेंगे। साथ में कटे हुए प्याज और छाछ भी हो तो स्वाद दोगुना हो जाता है।

सुझाव :

  1. कई बार ऐसा होता है कि सब्जी बनाने के बाद राबोड़ी पानी सोख लेती है ऐसे में आवश्यकता अनुसार पानी और डाल लें।

Rabodi ki sabji

Sneha, Navya today I am going to teach you how to make Rabodi ki sabzi, a popular traditional dish of Rajasthan. Rabodi looks like a thick papad, but it is only used for making sabzi, not for frying or roasting like papads. Rabodi is sour in taste. It is usually made in winters. Rabodi is made by adding Corn flour, salt and red chilli pwd to sour buttermilk and this mixture of thin consistency is boiled for about 10 minutes. Then it is spread in large thaalis to cool down. After it cools down, it is transferred onto a wet cloth and left to dry in sunlight (For 2 – 3 days). Then it is broken into pieces. It is stored and used entire year for making Rabodi Sabzi. Here is the recipe for Rabodi ki Sabzi.

Ingredients:

  • Rabodi – 1 bowl large
  • Oil – 2 tbsp
  • Onion – 1 large (cut into big chunks)
  • Jeera – 1/4 tsp
  • Turmeric – 1/4 tsp
  • Red chili pwd – 1 tsp
  • Dhania pwd – 1 tsp
  • Salt – 1/2 tsp or as per taste
  • Garlic paste – 3 tsp

Method:

  1. Break rabodi into pieces and wash them with water, drain and keep aside.
  2. Now heat the oil in pan, add jeera to it. When jeera starts to splutter add onions and fry them nicely.
  3. Now add rabodi along with all the masalas, garlic paste and 2 tbsp water. Mix well and cook till the oil separates.
  4. Now add 2 cups of water and cover the pan. Cook for 5 minutes. Switch off the gas and add chopped coriander.
  5. Now the sabji is ready. Serve it with warm chapaties, poori aur plain paranthas along with buttermilk and chopped onions.

Tips:

  1. Sometime the Rabodi absorbs the entire water in the gravy. In such case, add more water as needed.